दो दिन की बारिश और बदरी के बीच शनिवार सुबह से हवा में ठंडक घुल गई। पूरे दिन ठंडक एहसास होता रहा। दिन भर चलने वाले एसी के बटन बंद हो गए। ठंड लगी तो बच्चे जैकेट में सिमट गए। बुजुर्गों ने पंखे बंद कर दिए और कंबल तलाशने लगे। बड़े भी नहाने से कतरा गए। मौसम में इस बदलाव को लोग शरद ऋतु की आहट समझकर गर्म कपड़े निकालने की तैयारी में लग गए। लेकिन, नहीं…अभी नहीं। हवा में यह ठंडक ज्यादा देर नहीं रहने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। सर्दियों के आने से पहले अभी कुछ दिन और उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।
पिछले चार दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
पांच दिन में इतना गिरा तापमान
| दिन | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | अंतर | 
| मंगलवार | 37 डिग्री | 27.5 डिग्री | 9.5 डिग्री | 
| बुधवार | 33.9डिग्री | 27 डिग्री | 6.9 डिग्री | 
| गुरूवार | 31.6 डिग्री | 26.2 डिग्री | 5.4 डिग्री | 
| शुक्रवार | 28.4 डिग्री | 24 डिग्री | 4.4 डिग्री | 
| शनिवार | 26.7 डिग्री | 23.3 डिग्री | 3.4 डिग्री | 
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					