रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष:-राजनीति से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान किसी परिजन के मार्गदर्शन से होगा। कार्य में आशातीत सफलता मिलने से आत्मबल मजबूत होगा।
वृषभ:-अपने व्यवहार से कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आज लापरवाही हानिकारक हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए और समय पर निर्णय लीजिए। संतान से खटपट हो सकती है।
मिथुन:- आप की मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए राजनीतिक परिचय फायदेमंद होंगे। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी की निंदा न करें। बहनों से विवाद होगा।
कर्क:- कम समय में समाज में लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कन्या:- समय का दुरुपयोग न करें। आज वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से वाद-विवाद हो सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला:- कम समय में काम को पूरा करेंगे। किसी को भी धोखा न दें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में संतोषजनक सुधार होगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक:- दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार का श्री गणेश करने वाले हैं। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
धनु:- आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए उपयुक्त हैं। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। भाग्योदय के अवसर हैं। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। वाहन पर खर्च होगा।
मकर:- अपनी जिम्मेदारी को समझें। अपनों को प्यार दें। आज व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संकेत प्राप्त होंगे। पुराने रुके निर्माण कार्य पूरे हो सकेंगे। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें।
कुम्भ:- राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए। गणेशजी की आराधना करें, बुद्धि शुद्ध होगी।
मीन:- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, दूसरों की देखादेखी न करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features