दोस्तों गर्मीयों का मौसम शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कोल ड्रिंक्स के साथ पेय पदार्थ और फलों के फ्लेवर का भी सीजन आ गया है। जहां एक तरफ कोका कोला कंपनी देसी पेय पदार्थ और फलों का जूस भारत में लाने की तैयारी कर रही है। 
वहीं दूसरी तरफ आज हम आपको देश के कुछ ऐसे 5 देसी पेय पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप गर्मियों के अपनी प्यास बुझाने के लिये पी सकते हैं।
आइए जानते हैं, कुछ घरेलू शीतल पेय पदार्थों के बारे में जिनको पीने से गर्मी में आप गर्मी की तपिश और कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
देसी और नेचुरल पानी
गर्मियों के मौसम में तेज धूप में शरीर को फिर से एनर्जी से भरने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। कहते हैं कि नारियल पानी शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है, आपकी स्कीन पर ग्लो लाता है और किडनी स्टोन से बचाए रखता है।
देसी जलजीरा
गर्मियों के मौसम में जलजीरा सबसे ज्यादा पिये जाने वाला पेय पदार्थ है। ये पेय उत्तर भारत में बहुत मशहूर है। इसमें जीरा, इमली, काला नमक, पुदीना और पानी मिलाया जाता है। आप बाजार से भी बना बनाया ले सकते हैं। बता दें कि इससे भी कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं।
नींबू पानी
देसी पेय पदार्थ की बात की जाए तो नींबू पानी भी काफी पसंद किया जाता है। लोग गर्मियों के मौसम में इससे सबसे ज्यादा पीते हैं। ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर ठंडा रहता है। कई लोग इसे टेस्टी बनाने के लिये इसमें चीनी भी मिलाते हैं। ये आपको गर्मी में बहुत राहत पहुंचाता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features