जानिए 22 जुलाई, रविवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। वरिष्ठों से उचित मार्गदर्शन लें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यापार में तरक्की होगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): दूसरों की मदद करना भारी पड़ सकता है। भूमि, भवन का क्रय, विक्रय हो सकता है। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है।
GEMINI (21 मई – 20 जून): प्रियजन आपको खुशियां प्रदान करेंगे। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनावश्यक निवेश न करें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): धन की कमी से परेशानी खड़ी हो सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। व्यापार, नौकरी में स्थितियां विपरीत रहेंगी। सोच समझकर किया गया निवेश लाभ देगा।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मित्राें व परिवार के साथ अामोद प्रमोद में समय बीतेगा। समाज कल्याण के कार्यों में भाग ले सकते हैं। पैसों के लेनदेन से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान की ओर शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ भ्रमण, मनोरंजन में समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): विरोधाभास के बावजूद आप आगे बढ़ते रहेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी विवाह समारोह में जा सकते हैं। जीवनशैली में सुधार होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि रखेंगे। यात्रा टालें।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। अनावश्यक किसी पर विश्वास न करें। संतान की शिक्षा पर व्यय बढ़ेगा। निवेश लाभदायक। सेहत उत्तम।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वित्तीय पक्ष सुदृढ़ रहेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): सकारात्मक नजरिये के कारण जल्द ही परेशानी खत्म होगी। घर परिवार पर अधिक ध्यान दें। वित्तीय मामलों में अधिक समय देने से आय बढ़ सकती है। मित्रों व पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कानूनी मामले थोड़े पेचीदा हो सकते हैं। लेनदेन में हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सिरदर्द व थकान का अनुभव करेंगे। किसी से उपहार मिल सकता है।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। परिवार में किसी से मामूली विवाद हो सकता है। आत्मविश्वास व मनोबल बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features