जानिए 30 जुलाई, सोमवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): कोर्ट कचहरी के कामों में सावधानी रखें। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): पिता पुत्र में हल्के फुल्के वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर अमल करेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे।
GEMINI (21 मई – 20 जून): सेहत के प्रति सावधानी रखें। व्यापार नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी।घर परिवार में प्रेम और सौहाद्र बना रहेगा। प्रेम संबंधों के विवाह में परिवर्तन की संभावना है। यात्रा न करें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ छोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): बुरी आदतों में सुधार करें। संतान के प्रति जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। क्रोध की अधिकता रहेगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा। निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): योग, आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय देंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। आपका आकर्षण बढ़ेगा। आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निेवेश सोच समझकर करें।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): नौकरी पेशा व्यक्तियों की वेतनवृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। सरकारी कार्यों को गति मिलेगी। बजट बनाकर कार्य करना पसंद करेंगे। रुका पैसा मिलेगा।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। माता पिता का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा। संतान की उपलब्धियों पर प्रसन्नता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यापार में हानि के संकेत हैं।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): ईश्वरीय आराधना में मन लगेगा। किसी अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। कार्यकुशलता में इजाफा होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। जनकल्याण के कार्यों में रुचि रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे। नौकरी में कार्य की अधिकता परेशान कर सकती है। रिश्तों की अहमियत समझें। पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सिरदर्द व थकान की समस्या हो सकती है।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पति पत्नी के बीच मामूली अनबन हो सकती है। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features