जानिए 30 मई, बुधवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। किसी अप्रिय समाचार से मन उदास रहेगा। अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। पत्नी का सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): मनवांछित वस्तु मिलने से मन में हर्ष रहेगा। बच्चों की तरफ से आप चिंतामुक्त होंगे। कारोबार की मुख्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का सहयोग मिलेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): संतान की ओर से अशुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय निरंतर प्रगति करेगा। आर्थिक पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा टालें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): परिवार में मांगलिक आयोजन से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। मनचाही कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे। रुपये पैसों की आवक बढ़ेगी। दान, पुण्य, धर्म में आस्था बढ़ेगी।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। मित्रों की मदद से उलझा कार्य सुलझेगा। विद्यार्थियों को अथक परिश्रम की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। रुपयों का लेनदेन न करें। यात्रा टालें।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): मेहनत व कठिन परिश्रम करेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी सहकर्मी की काम में सहायता करेंगे। बुजुर्गों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा। पत्नी से प्रेमभाव बढ़ेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): कोई पुरानी चिंता सताएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। धार्मिक व सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। नया वाहन ले सकते हैं।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): अधिकारी सहयोग की भावना रखेंगे। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। यात्राएं सार्थक रहेंगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। सेहत बेहतर।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से अकारण अनबन हो सकती है। आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। कारोबार में धन के निवेश से बचें। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): स्थान परिवर्तन की संभावना है। आलस्य के कारण कामकाज प्रभावित होगा। भाइयों का सहयोग लाभदायक रहेगा। रोजगार के अच्छे व उचित अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ सैर सपाटा हो सकता है।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): अटके व अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अधिक करें। सेहत में लापरवाही न बरतें।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): माता पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतर जाएगा। किसी की बातों का भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में खटास आएगी। दूसरों की समस्या हल कर पाएंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features