गुरुवार के राशिफल में जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष:-मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। अपने आपसी संबंधों से नाखुश रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में लाभ की आशा प्रबल होगी। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा।
वृष:-आपकी बुरी आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। पारिवारिक समस्या आपके स्वविवेक से हल होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क:-दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा हावी रहेगी। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा।
कन्या:-नौकरी में रुका धन मिलने की उम्मीद है। मन के अनुकूल वातावरण मिलने से कामकाज में मन लगेगा। रुके कार्यों को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
तुला:-अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में बोलचाल में संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी पर आलस त्यागना होगा। जरूरतो को पूरा करने के लिए कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
वृश्चिक:-नौकरी में समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु:-कार्यक्षेत्र में भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर:-व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में आई दूरी अब कम होगी।
कुंभ:-परिजनों के प्रति व्यवहार सुधारें। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक एवं राजनीतिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। समय पर निर्णय लें।
मीन:-आपके फैसले से सहकर्मी नाखुश होंगे। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आर्थिक कार्य में प्रगति होगी। अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए काम करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features