दुनिया के तमाम कोनों में इंसानी बस्तियां बसती जा रही हैं। नतीजा ये कि इस धरती के दूसरे बाशिंदों यानी दूसरे जानवरों के लिए जगह कम पड़ती जा रही है। जिसकी वजह से जंगली जानवर इंसानी बस्तियों पर धावा बोल रहे हैं।
जानिए, हर वक्त क्यों हिलती और कांपती रहती है धरती….
अफ्रीका के चितकबरे लकड़बग्घे शिकार के लिए बहुत बदनाम हैं। वो शेरों के बाद अफ्रीका के दूसरे बड़े शिकारी जानवर माने जाते हैं। ये लकड़बग्घे अफ्रीका के कई देशों में बस्तियों पर धावा बोलते रहते हैं।
मगर दिलचस्प किस्सा ये है कि इथियोपिया में एक शहर ऐसा है, जहां के लोग इन खतरनाक लकड़बग्घों को दावत पर बुलाते हैं। इथियोपिया के इस शहर का नाम है हरार। यहां पर करीब 400 सालों से लकड़बग्घों को दावत पर बुलाने की मान्यता है।
स्थानीय लोग मानते हैं कि ये लकड़बग्घे बुरी आत्माओं को अपना शिकार बनाते हैं। लिहाजा शहर भर के कसाई गलियों में हड़्डियां और गोश्त फेंक देते हैं। लकड़बग्घों के दो गिरोह हरार शहर में आते हैं। दोनों के बीच गोश्त के लिए जंग भी होती है। इस जंग में जो गिरोह जीतता है, मांस और हड्डियां उन्हें ही मिलती हैं।
हरार में रहने वाले यूसुफ ऐसे शख्स हैं जो इन खतरनाक लकड़बग्घों को अपने हाथ से खिलाते हैं। उन्होंने इन लकड़बग्घों से अच्छा राब्ता बना लिया है। यूसुफ इन लकड़बग्घों को अपने घर में बुलाकर दावत देते हैं और अपने हाथ से मांस खिलाते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features