नई दिल्ली। अब तक आपने महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन शोषण व उत्पीड़न के मामले सुने होंगे। ऐसे घिनौने अपराध को झेलने वाली महिला व लड़की को सारी जिंदगी इसकी टीस झेलनी पड़ती है। लेकिन, अब जो खबर आपके सामने आ रही है, उसमें किसी महिला के साथ नहीं बल्कि एक नाबालिग लड़के को महिला द्वारा हवस का शिकार बनाया गया है। इतना ही नहीं, महिला ने किशोर के विरोध पर रेप के झूठे मामले में भी फंसा दिया।
रेप का आरोप लगाने वाली महिला करती थी यौन शोषण
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है। बीते 11 सितंबर को एक महिला ने एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद कथित तौर पर आरोपी बनाए गए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी युवक नाबालिग निकला और उसने सनसनीखेज खुलासा किया जिसे सुनकर पुलिसवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दिल्ली के पॉश इलाके में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया था, उसने पूछताछ में बताया कि वह और आरोप लगाने वाली महिला दोनों ही जमशेदपुर के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी दिनों से जानते हैं। आरोपी ने बताया कि उसने महिला का रेप नहीं किया बल्कि आरोप लगाने वाली महिला ही उसके साथ जबरदस्ती करती थी।
उसने बताया कि महिला उसको कमरे में ले जाती थी और सारे कपड़े उतार कर उससे भी ऐसा करने के लिए कहती थी। धीरे-धीरे यह सिलसिला हर दिन का हो गया। पीड़ित लड़के ने बताया कि वह महिला धमकी देती थी कि अगर वह बात नहीं मानता है तो बलात्कार के मामले में फंसा देगी।
लड़के ने आगे बताया कि रोज-रोज के यौन शोषण से तंग आकर उसने एक दिन साफ मना कर दिया और जिसका नतीजा यह रहा कि उसने पुलिस में रेप का मामला दर्ज करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने सारा मामला सुनने के बाद उस महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सच क्या है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
