मुंबई। महाराष्ट्र के अलावा देश के कई राज्यों में किसानों की आत्महत्या बड़ा मुद्दा है। इसे लेकर लगातार बहस जारी है और इस बीच महाराष्ट्र के एक विधायक ने ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र में निर्दलीय विधायक बच्चू काडू ने किसानों की आत्महत्या का कारण नशे को बताए जाने से नाराज होकर हेमा मालिनी को इसमे घसीट लिया है।

OMG!! ये बाबा सिखाते हैं ऐसा हॉट योगा, की देखनेवालो के छुट जाते हैं पसीने…देखे विडियो
नांदेड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि 75 प्रतिशत विधायक और पत्रकार पीते हैं। हेमा मालिनी भी रोज पीती हैं लेकिन उन्होंने तो आत्महत्या नहीं की। अमरावती की अचलपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक काडू यहीं नहीं रूके और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी पर निशाना बनाते हुए कहा कि उनके बेटे की शादी का खर्च 4 करोड़ रुपए था तो क्या हमें उनके आत्महत्या करने का इंतजार करना चाहिए?
हेमा पर बयानबाजी से भाजपा नाराज
काडू के इस बयान को लेकर भाजपा नाराज है। इसका विरोध करते हुए भाजपा ने कहा है कि काडू का यह बयान केवल हेमा मालिनी को ही नहीं बल्कि महिलाओं को बदनाम करने वाला है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रीति गांधी ने कहा कि हेमा मालिनी एक जानी-मानी हस्ती हैं और उन्हें लेकर ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए। किसान केवल खराब फसल के कारण ही आत्महत्या नहीं कर रहे बल्कि उसके पीछे और भी कई कारण हैं।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					