बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद 5 दिसंबर को निधन हो गया था। बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकारों ने शशि कपूर को भारी बारिश में नम आंखों से विदाई दी। 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शशि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल शशि कपूर की प्रार्थना सभा रखी गई थी।
