नई दिल्ली (17 मई): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अजीबो गरीब घटना सामने आई। यहां एक शादी समारोह में इस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमिका ने अपने बेवफा प्रेमी को जयमाल के बाद असलहे के बल पर खुद अगवा कर ले गई। दूल्हे की प्रेमिका की दबंग अंदाज को दुल्हन और दुल्हा पक्षा के सभी लोग बस देखते ही रह गए। मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में आम शादियों की तरहबरात आई।
यह भी पढ़े:> अभी-अभी: अपहरण मामले में अखिलेश सरकार के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जेल भेजे गए…
दुल्हा और दुल्हन दोनों ही पक्ष के सभी लोग हंसी-खुशी शादी का जश्न मना रहे थे। जयमाल का कार्यक्रम भी हो गया। इसके बाद शादी की दूसरी रस्मों की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक 3 लोगों के साथ स्कॉर्पियों में सवार होकर दूल्हे की प्रेमिका आई और भरे मंडप से अपने प्रेमी अशोक यादव को असलहे के बल पर अगवा कर ले गई। देखते ही देखते पूरे शादी सामरोह में हड़कंप मच गया। जो लोग अभी तक शादी का जश्न मना रहे थे, वे सब हक्के-बक्के रह गये।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features