सब्जियों का राजा आलू हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे हम सब्जी, चिप्स, पकोड़े, आलू परांठे, आलू चाट, आलू सलाद और भी अन्य विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाते हैं। देखा जाए, तो हर घर में सबसे सामान्य सब्जी आलू ही होता है। इसका कारण है कि इसे किसी भी सब्जी में मिक्स करके बनाया जा सकता है। बहुत सारे लोगों को आलू की सब्जियां बहुत पसंद होती हैं, जिनमें बच्चों का तो पसंदीद होता है आलू। कोई भी सब्जी हो, बचचे उसमें आलू ही ढूंढते हैं।
आलू का नाम आते ही हमेशा दिमाग में सफेद आलू का ही खयाल आता है। लेकिन आलू लाल भी होते हैं, जो बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लाल आलू एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जिसकी वजह से ही इसका रंग लाल होता है। ये आलू पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिससे हमें बहुत कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।आइए जानते हैं इनके बारे में।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features