विंटर में हमें कई स्किन प्रॉब्लम्स को फेस करना होता है।  बैलेंस डाइट के अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें स्किन केयर के लिए यूज किया जाता है। इन चीजों को किसी न किसी तरह चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। 
कच्चा दूध 
कच्चे दूध को स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। आप कच्चे दूध को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर धो दें, इससे न सिर्फ एक्ने दूर होंगे बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बन जाएगी।
दही 
दही से बना रायता या लस्सी आपके हाजमे को ठीक रखती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
नीबू
नीबू का रस आपके पेट के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है। रोजाना नीबू पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आप नीबू के रस को सादा पानी या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
दूध
दूध को कम्पलीट फूड माना जाता है। आपको कम से कम रोजाना दो गिलास दूध पीना चाहिए। आप सुबह और रात में एक-एक गिलास दूध पी सकते हैं। आप चेहरे पर कच्चा दूध यानी बिना उबाला हुआ दूध भी लगा सकते हैं।
सेब
आपको अपने खाने में रोजाना एक सेब जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही आप सेब को पीसकर उसमें से रस निकालकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। सेब से सिरका भी बनता है, जो चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					