सावधान: इस फेस्टिव सीजन में कर रहे ऑनलाइन शॉपिंग, तो पहले जान लीजिए इसके नुकसान..!

सावधान: इस फेस्टिव सीजन में कर रहे ऑनलाइन शॉपिंग, तो पहले जान लीजिए इसके नुकसान..!

फेस्टिव सीजन को देखते हुए अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील समेत लगभग सभी दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट सेल चला रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्राहक इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन खरीददारी से पहले इसके नुकसान के बारे में भी जान लीजिए। सावधान: इस फेस्टिव सीजन में कर रहे ऑनलाइन शॉपिंग, तो पहले जान लीजिए इसके नुकसान..!अगर नहीं है आपके पास क्रेडिट कार्ड, तो इस से खरीदें स्मार्टफोन…!

1. ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी खामी है कि आप अपने प्रोडक्ट को वास्तव में नहीं देख पाते। यह एक जुए की तरह है। कई बार आपको प्रोडक्ट शॉपिंग साइट पर दिखाई गई तस्वीर से बिलकुल अलग मिलता है।  

2. ऑनलाइन शॉपिंग से आपको तुरंत सामान नहीं मिलता है। आपको कुछ दिन तक इंतजार करना होगा, तब आप वास्तव में अपने प्रोडक्ट को देख पाएंगे। कई बार आपको 1-3 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता है। 

3. दुकान पर आपको प्रॉडक्ट की कीमत पर तौल-भाव करने का मौका मिलता है। जबकि ऑनलाइन खरीददारी में ग्राहकों को लिखी हुई कीमत ही चुकानी पड़ती है। इसके अलावा आपको दुकानों या शोरूम जैसा शॉपिंग एक्सपीरियंस भी नहीं मिल पाता है। 

4. ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आए हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि स्मार्टफोन ऑर्डर किया और खोलकर देखा तो साबुन की टिक्की निकली। हालांकि बड़ी शॉपिंग साइट रिप्लेसमेंट का भी ऑप्शन देती हैं। 

5. ऑनलाइन शॉपिंग में बैंक डीटेल से लेकर पर्सनल जानकारी तक लीक होने का खतरा होता है। कई बार हम सस्ते प्रोडक्ट के चक्कर में फर्जी वेबसाइटों का शिकार बन जाते हैं। केवल विश्वसनीय साइटों से ही सामान खरीदें। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com