रात को गहरी नींद में सोने के दौरान जान लेने की कोशिश से किए गए हमले की कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर रात 2 बजे हमला हुआ है। इसकी खबर सामने आने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है। हमारे मुंबई के संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स चोरी के उद्देश्य से उनके घर घुसा था। इस दौरान उन्होंने अभिनेता पर चाकू से 6 बार वार किया। हमले के बाद अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती (Saif Ali Khan Hopsitalied) करवाया गया।
सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर फैंस काफी चिंतिंत हैं और उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। आज बात उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों की कर रहे हैं, जब अभिनेता को ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं, ट्रोलिंग का प्रभाव उनकी फिल्म पर भी देखने को मिला था।
आदिपुरुष फिल्म पर खड़ा हुआ था बवाल
रामायण की कहानी पर आधारित आदिपुरुष फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। लंंकापति रावण का किरादर निभाने पर विवाद गरमाया था। एक्टर पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहात करने का आरोप लगा था। उनके एक बयान ने विवाद को और ज्यादा भयंकर रूप देने का काम किया था। एक्टर ने कहा था कि रावण के किरदार को मानवीय रूप से दिखाया जाएगा। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद अभिनेता ने अपना बयान वापस ले लिया था। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
तैमूर के नाम पर ट्रोल हो चुके हैं सैफ-करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा। दोनों के बेटे के जन्म के समय पर भी लोगों ने तैमूर नाम पर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं, हाल ही में लोकप्रिय कवि कमुार विश्वास ने एक टिप्पणी करते हुए सैफ पर निशाना साधा था। इसके बाद एक बार फिर से तैमूर के नाम पर विवाद खड़ा हो गया। कुमार ने कहा था कि फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को अपने बच्चों के नाम सोच-विचार करके रखने चाहिए।
तांडव सीरीज पर भी खड़ा हुआ था बवाल
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मों के अलावा सीरीज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने तांडव वेब सीरीज में एक नेता का किरदार निभाया था। इसके ऊपर भी जमकर विवाद देखने को मिला था। बाद में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘आप अपने काम से लगातार सिखते हैं। इस तरह के विषय और मुद्दों से दूर रहना चाहिए।’
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features