Breaking News

शादी की पहली रात से जुड़ी इन परंपराओं के बारे में जान बोल पड़ेंगे…!

दुनिया में ऐसी बहुत सारी परंपराएं हैं, जिनके बारे में लोगों ने कभी सुना ही नहीं। लेकिन, जब सुनते है तो हैरत में पड़ जाते हैं कि क्या सच में ऐसा भी होता है। इनमें में से कुछ परंपराएं शादी और सुहागरात से भी जुड़ी है। हम आपको सुहागरात से पहले निभाई जाने वाली ऐसी परंपराओं के बारे में बता रहे हैं, इनमें से शायद कुछ परंपराओं के बारे शायद आपने पहले सुना-पढ़ा भी हो, लेकिन कुछ से आप जरूर अंजान होंगे।

शादी की पहली रात से जुड़ी इन परंपराओं के बारे में जान बोल पड़ेंगे...!

स्मार्ट फोन का यूज करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

फ्रांस – सुहागरात से पहले हंगामा मचाना

फ्रांस में चारीवारी समुदाय के लोग शादीशुदा व्यक्ति की सुहागरात के दिन उसके घर जाकर जमकर बर्तन बजाकर हंगामा करते हैं। इस तरह शादीशुदा जोड़े के मिलन में रुकावट पैदा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरा को करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है।

स्कॉटलैंड – कपल के उपर डालते हैं ग्रीस व तेल

स्कॉटलैंड में शादी के बाद की इस परंपरा को सुन आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल स्कॉटलैंड में शादी के बाद दुल्हन के ऊपर तेल और ग्रीस डाल उसका मुंह काला कर दिया जाता है और पेड़ से भी बांधा जाता है। इस परंपरा के पीछे लोगों का मानना है कि ऐसा करने से शादी के बाद शादीशुदा जोड़े को जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।

अफ्रीका – बुजुर्ग महिला के सामने होती है फर्स्ट नाइट

अफ्रीका के गांवों में रहने वाली एक जनजाति की शादी के बाद की इस परंपरा को सुनकर निश्चित ही आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि उनकी फर्स्ट नाइट में एक बुजुर्ग महिला को भेजा जाता है ताकि वह जोड़े को उनकी फर्स्ट नाइट के बारे में जानकारी दे सकें। कई बार दुल्हन की मां ही बेडरूम में चली जाती है और जोड़े से बात करती है।

बड़ी खबर: OGM यूपी की इस महिला ने दिया 150 केंचुओं को जन्म

 

रोमानिया – दुल्हन की होती है किडनैपिंग

रोमानिया में शादी के तुरंत बाद दुल्हन को उसके दोस्त दूल्हे और मेहमानों के सामने से किडनैपर्स की तरह किडनैप कर ले जाते हैं और इस किडनैपिंग में नकली बंदूकों का प्रयोग किया जाता है। इस परंपरा को ब्राइड नैपिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसकी फिरौती के रूप में वे व्हिस्की की कुछ बॉटल्स या किसी जगह पार्टी मांगते हैं।

नॉर्दन बोर्नियो – 3 तीन दिनों तक नहीं होती टॉयलेट जाने की इजाजत

नॉर्दन बोर्नियो में रहने वाले तिदोंग जनजाति की ये अजीबोगरीब परंपरा शादीशुदा जोड़े के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। इस परंपरा के अनुसार शादी के 3 दिनों तक कपल को पूरा टाइम साथ बिताना पड़ता है। इस दौरान कपल टॉयलेट भी नहीं जा सकता।

फ्रेंच पोलीनीशिया – रिश्तेदारों पर चढ़कर गुजरता है जोड़ा

फ्रेंच पोलीनीशिया के मार्क्यूसस आइलैंड में शादी के बाद रिसेप्शन खत्म होने के बाद दुल्हन के सारे रिश्तेदार मुंह नीचे कर जमीन पर लेट जाते हैं और शादीशुदा जोड़ा उनकी पीठ के ऊपर चढ़कर वहां से गुजरता है।

भारत – दूल्हे को खिलाया जाता है पान

भारत के कई इलाके ऐसे हैं, जहां दूल्हे को सुहागरात से पहले पान खिलाया जाता है। उनका मानना है कि पान खाने से सेक्स पावर बढ़ जाता है।

अगर आप करेंगे ऐसा, तो आपको हर काम में मिलेगी सफलता

भारत – सुहागरात पर दिया जाता है दूध

दुल्हन का दुल्हे को पीने के लिए दूध से भरा हुआ गिलास देना काफी पुरानी परंपरा है। इस प्रथा के बारे में काफी लोग जानते हैं कि सुहागरात को दिया जाने वाला दूध बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इस स्वादिष्ट दूध में कई प्रकार सूखे मेवे, इलाइची, केसर आदि मिलाया जाता है। यह दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है।

भारत – फूलों की सजावट

सुहागरात के लिए पति-पत्नी के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। फूलों की महक से दूल्हा और दुल्हन के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम उमड़ता है और माहौल रोमांटिक बनता है।

पश्चिम बंगाल – काल रात्रि

पश्चिम बंगाल में सुहागरात के दिन कपल एक-दूसरे के साथ ना सोकर अलग-अलग कमरों में सोते हैं। इतना ही नहीं, इस दिन जोड़ा एक-दूसरे को देख भी नहीं सकता है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कपल में प्यार बढ़ता है और वे एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर रहते हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com