बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपने जीवन की सबसे बड़ी जंग लड़ रहीं हैं। सोनाली हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित हैं और इस बीमारी के चलते वो इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहीं हैं। सोनाली जब से न्यूयॉर्क में हैं तब से ही उनके परिवारवालों के जरिए फैंस को उनकी सेहत की जानकारी मिलती रहती है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ सोनाली के फैंस भी उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच सोनाली के पति गोल्डी बहल ने बताया कि, अब उनकी हालात कैसी है।
गोल्डी ने सभी लोगों को सोनाली की सलामती की दुआ करने के लिए धन्यवाद कहा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, सोनाली की तबियत स्थिर है और वो बिना किसी परेशानी से अपना इलाज करवा रहीं हैं। गोल्डी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘सभी को सोनाली को प्यार करने के लिए और उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। उनकी तबियत भी अब ठीक है। सोनाली का ट्रीटमेंट भी बिना किसी परेशानी के चल रहा है। ये बहुत ही लम्बी जर्नी है जिसे उन्होंने पॉसिटिविटी के साथ शुरू किया था’।
वैसे गोल्डी के इस ट्वीट के बाद तो उनके फैंस को राहत की सांस मिल गई होगी। कुछ दिन पहले ही सोनाली की ननद ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, ‘सोनाली अब पहले से काफी ज्यादा बेहतर है। वो बहुत स्ट्रांग लेडी हैं।’ सोनाली ने कैंसर के चलते अपनी हेयर स्टाइल भी चेंज करवा ली और उन्होंने अपने छोटे बालों के लुक के साथ फोटो भी शेयर की थी। सोनाली के साथ न्यूयॉर्क में उनके पति और बेटा रणवीर भी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features