हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के पूरे 64 शुभ मुहूर्त, जानिए कब-कब कर सकते हैं शादी ?
November 14, 2022
हिंदू धर्म में किसी भी काम या फिर मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। विवाह जैसे कामों के लिए शुभ या अशुभ मुहूर्त बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार मांगलिक मुहूर्त में कार्य करने से वैवाहिक जीवन अच्छी बीतता है। साल 2023 में कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ अबूझ मुहूर्त होते हैं जिनमें विवाह करना काफी शुभ मानते हैं। इनमें आखा तीज, , देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़मी नवमी शामिल है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में विवाह के कुल 64 ही शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें से जनवरी में 9, फरवरी में 13, मार्च में 6, मई में 13, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। जानिए साल 2023 में कब-कब कर सकते हैं विवाह।
अप्रैल 2023- इस मास में गुरु तारा अस्त हो रहा है। इसलिए इस पूरे माह से लेकर 5 मई तक कई विवाह नहीं होगा।
जुलाई 2023- जुलाई मास में चातुर्मास शुरू हो रहा है। इस माह से अगले चार माह के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे।
अगस्त 2023- इस माह में चातुर्मास के साथ-साथ शुक्र तारा अस्त रहेगा।
सितंबर 2023- इस मास में चातुर्मास के साथ वर्जित सौर मास
है। इसलिए मांगलिक कार्यों की मनाही है।
अक्टूबर 2023- इस मास में भी वर्जित सौर मास है।
नवंबर 2023- 22 नवंबर तक चातुर्मास तक होने के कारण शुरुआत में मांगलिक कार्य नहीं होंगे।