दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला आए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला आज वीरभद्र सिंह से मिलने उनके आवास हॉलीलॉज पहुंचे। सुबह 10:30 बजे वह पीटरहॉफ से हॉलीलॉज के लिए निकले। 12:10 बजे बजे तक वह हॉलीलॉज में ही रहे। वीरभद्र सिंह के साथ ही हॉलीलॉज में नाश्ता किया ।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) के अध्यक्ष यशवंत छाजटा भी इस दौरान मौजूद थे।
राजीव शुक्ला ने हॉलीलॉज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाक़ात की और उनका कुशलक्षेम जाना। साथ में प्रदेश में वर्तमान व भविष्य राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श भी किया। उस के बाद वह पार्टी कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस सचिव और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features