अगर आपके भी शरीर में दिखाई देने लगें ये लक्षण, तो समझे ये हैं आपको बीमारी...

अगर आपके भी शरीर में दिखाई देने लगें ये लक्षण, तो समझे ये हैं आपको बीमारी…

बिमारी कब किसे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। बाहर से बिलकुल स्वस्थ्य दिखने वाला व्यक्ति अन्दर से कई बिमारियों से घिरा रहता है। कई बार बीमारी का पता चल ही नहीं पाता है और व्यक्ति की मौत हो जाती है। आज के समय में बिमारी होना जैसे आम हो गया है। पहले के समय में बिमारी जल्दी लोगों को नहीं होती थी। अगर होती भी थी तो एक उम्र पार करने के बाद ही होती थी। लेकिन आज के समय में हर व्यक्ति बीमार प्रतीत होता है।अगर आपके भी शरीर में दिखाई देने लगें ये लक्षण, तो समझे ये हैं आपको बीमारी...

कुछ ऐसी बीमारियाँ भी हैं, जिनके बारे में हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए। ताकि वह बिमारी से सजग रह सकें। मानव का शरीर किसी रहस्य से कम नहीं है। इसमें कई अंग होते हैं और सभी अंगों का अपना अलग महत्व है। कोई अंग कुछ काम करता है तो कोई कुछ। जैसे लीवर को ही लें लें, इसका काम किसी भी खायी हुई चीज को प्रोसेस करना होता है। लीवर व्यक्ति के शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है।

अब सोचिये अगर आपका लीवर खराब हो जायेगा तो आप कैसे जीवित रह पाएंगे। आज के समय में तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कई लोगों को किडनी की समस्या बनी हुई है। आज ज्यादातर लोग अपने खान-पान का सही ध्यान नहीं रखते हैं और जो भी मिलता है खा लेते हैं। ऐसे में किडनी पर बुरा असर पड़ना लाज़िमी है। इसका असर तुरंत तो नहीं दिखता है, लेकिन बाद में बहुत भयावह हो सकता है।

एक स्वस्थ्य लीवर खून में शुगर और फैट्स को जमा नहीं होने देता है और खून का फ्लो बनाए रखता है। लेकिन व्यक्ति की कुछ आदतें लीवर को नुकसान पहुँचाने का काम करती हैं। ऐसे में समस्या बढ़ने पर लीवर के खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है। लीवर खराब होने से पहले शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं। अगर उन संकेतों को समय रहते पहचानकर इलाज करवाया जाये तो लीवर को ख़राब होने से बचाया जा सकता है।

पहचाने शरीर के इन संकेतों को:

कई बार अचानक से ही व्यक्ति के वजन में कमी आने लगती है। यह कमी यहाँ तक आ जाती है कि जो व्यक्ति कल तक हट्टा-कट्टा दिखता था आज वो बिलकुल कमजोर दिखने लगता है। ऐसा होने पर बिना देर किये तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कई बार लोगों को भूख ही नहीं लगती है। जो कभी दिन में तीन-चार बार खाना खाते थे, उन्हें अब दिन में एक बार भी खाना खाने का मन नहीं करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होने लगे तो समझ जाइये कि आपकी लीवर ख़राब हो रही है।

कई बार लोग इस बात को नजरंदाज कर देते हैं। दर्द रहता है तो उसे साधारण दर्द समझकर भूल जाते हैं। जबकि ऐसा करना आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं हो सकता है। पेट के उपरी हिस्से में होने वाले दर्द को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

अचानक से ही किसी व्यक्ति को बार-बार हर रोज उल्टी आने लगे या जी मिचले तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह आपके लीवर खराब होने का भी संकेत हो सकता है।

जब व्यक्ति को अचानक से ही बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान का अहसास होने लगे तो उसे डॉक्टर से जरुर मिलना चाहिए। हो सकता है कि यह संकेत आपके लीवर के ख़राब होने का हो।

अगर आपके पेट में भी सूजन आ गयी और और भयंकर पेट दर्द का सामना कर रहे हैं तो बिना देर किये इसका इलाज करवायें और अपने लीवर की जाँच करवायें। अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com