अगर आपके शरीर में हैं फाइबर की कमी, तो खाएं ये आहार...

अगर आपके शरीर में हैं फाइबर की कमी, तो खाएं ये आहार…

शारीरिक विकास और स्वस्थ रहने के लिए फाइबर बहुत जरूरी है। यह भोजन को पचाने में सहायक है। इसकी कमी होने पर बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज, शुगर लेवल बढ़ना जैसी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अगर आपके शरीर में हैं फाइबर की कमी, तो खाएं ये आहार...

फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से कैंसर, मोटापा, दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। हर व्यक्ति को अलग-अलग मात्रा में फाइबर की जरूरत होती है। पुरूषों को दिन में 35 से 40 ग्राम और महिलाएं रोजाना 25 ग्राम फाइबर का सेवन जरूरी होता है। क्योंकि अधिक मात्रा में फाइबर खाने से कई बार शरीर को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको किन चीजों को खाने से फाइबर की कमी पूरी होती है उसके बारे में बताएंगे। तो आइए जानते फाइबर युक्त पदार्थोंं के बारे में।

1. ओट्स

नाशते में ओट्स खाने से शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाती है और सारा दिन एनर्जी बनी रहती हैं। आप इसका डोसा या उत्तपम बना कर भी खा सकते है। 100 ग्राम ओट्स में 1.7 ग्राम फाइबर होता है जो शरीर को स्वस्थ रखते है। 

2. गेहूं

गेहूं से बनी चीजों का सेवन शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा चकोर वाले आटे की रोटी खाने से भी शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है।

3. फल

सेब, नाशपाती जैसे फलो में फाइबर होता है। इन को अच्छे से धो कर बिना छिलका उतारे खाएं क्योंकि फाइबर इनके छिलको में ही होता है।  

4. ब्रोकली

विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर के गुणों से भरपूर ब्रोकली को उबालकर या भूनकर भी खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

5. ड्राई फ्रूटस
ड्राई फ्रूटस, दहीं, सलाद और अनाज रोजाना एक मुठ्ठी सेवन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।

6. भुट्टा

एक भुट्टे में करीब 4 ग्राम फाइबर होता है। रोजाना 1 भुट्टे का सेवन शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com