अगर आपको होली के रंगों से एलर्जी है तो आजमाएं ये सात खास टिप्‍स, होगा फायदा

 रंगों से है एलर्जी तो अपनाएं ये 7 उपाय, मिलेगी राहत
होली के रंग में रंगना सभी को पसंद है लेकिन रंगों में केमिकल मिक्‍स होने से एलर्जी का डर रहता है। सालभर में एक दिन आने वाले इस त्‍योहार पर भी त्‍वचा संबंधी समस्‍या के कारण हम रंग नहीं लगा सकते हैं। लेकिन डरना समस्‍या का समाधान नहीं है। इस बार आप जमकर होली खेलें क्‍योंकि ये 7 आसान उपाय आपको एलर्जी से बचाने में करेंगे मदद। तो आइए जानते हैं –

1. होली खेलने जाने से पहले त्‍वचा पर अच्‍छे से तेल या घी की मसाज से मसाज कर लें। ताकि आपकी त्‍वचा पर दुष्‍प्रभाव न पड़े।
2. होली के दौरान साथियों द्वारा हर्बल कलर में पक्‍का रंग मिक्‍स कर दिया जाता है। आखिर में उसे निकालने में काफी मशक्‍कत करना पड़ती है।
रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही मिक्‍स करके लगाएं। साथ ही बेसन में तेल मिलाकर भी रगड़ सकते हैं। इससे आपका रंग आसानी से निकल जाएगा।
3.ऐलोवेरा औषधि के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय है। ऐलोवेरा जेल को आप सीधे फेस पर लगा सकते हैं या इसकी ice cube भी बनाकर लगा सकते हैं। लगाने के 10 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए।
4.नीम का उपयोग भी कई तरह से किया जाता है। इसका फेसपैक आपकी त्‍वचा पर रंगों से होने वाली एलर्जी से आपको बचाएगा।
5. चेहरे पर अधिक कलर होने पर कच्‍चा दूध, चंदन पावडर, बेसन और थोड़ी सी हल्‍दी मिलाकर पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।
6. होली खेलने के बाद कैलामाइन लोशन का उपयोग भी कर सकते हैं। यह रंग छुड़ाने में काफी मददगार रहेगा।
7.अगर आपको एलर्जी बहुत अधिक है ऐसे में कपड़े धोने के साबुन से कलर छुड़ाने का प्रयास नहीं करें। इससे आपको त्‍वचा संबंधी अधिक परेशानी हो सकती है। इसकी जगह आप आटा और जैतून का तेल मिक्‍स करके भी काम कर सकते हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com