अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में सत्तू को करें शामिल-

उत्तर भारत में गर्मियों आते ही लोग कई तरह से सत्तू का सेवन करते हैं। दरअसल सत्तू से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से पेट के कई विकार दूर होते हैं और शरीर को ठंडक मिलती है। सत्तू में सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फैट और कॉर्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसका सेवन मुख्यतः लू से बचाव के लिए किया जाता है। सत्तू से पेट साफ रखने में मदद मिलती और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। साथ ही इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिसके उपयोग से आपको अपने वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। साथ ही आपकी थकान दूर होती है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो सत्तू को आहार में शामिल करें। इससे आप अपने मोटापे को तेजी से कम कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको मोटापे की वजह से होने वाली अन्य समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है। आगे जानते हैं सत्तू को आप किस तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सत्तू कैसे बनाया जाता है?

सत्तू का आटा मुख्य रुप से चने को पीसकर बनाया जाता है। भूने हुए चने को पीसकर ये आटा तैयार किया जाता है। कुछ लोग चने और जौं को भूनकर भी आटा तैयार करते हैं। इसे भी सत्तू ही कहा जाता है। इसके पौष्टिक गुणों की वजह से इसका उपयोग गर्मियों में किया जाता है।

सत्तू से वजन कैसे कम होता है?

सत्तू से आप अपने मोटापे को कम करने में मदद कर सकते हैं। सत्तू के सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जिसकी वजह आपके आहार का फैट से बर्न होता है। वजन कम करने वाली डाइट को फॉलो करने वाले लोग सत्तू को अपनी डाइट में शामिल कर मोटापे को तेजी से कम कर सकते हैं। इसलिए यह कहा जाता है कि सत्तू के सेवन से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए सत्तू का डाइट में कैसे करें शामिल?

सत्तू का शर्बत

सत्तू का शर्बत बिहार और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिया जाता है। इसे बनाने के लिए आपके पास सत्तू का आटा करीब एक चम्मच, एक नींबू का रस, पुदीने का करीब आधा चम्मच पेस्ट, चुटकी भर काला नमक और गुड़ या चीनी की आवश्यकता होती है। इन सभी चीजों को एक गिलास में डाले और ऊपर से ठंडे पानी को मिला दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें। यदि शर्बत ज्यादा गाढ़ा हो तो आप अपनी आवश्यकता अनुसार इसमें पानी मिला सकते हैं। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पेट की गर्मी को शांत कर आपके मोटापे को कम करने में सहायक होती है।

सत्तू का चीला

सत्तू का चीला बनाने के लिए आपके पास करीब दो से चार बड़े चम्मच सत्तू का आटा, करीब आधा प्याज बारीक काटा हुआ, बारीक काटा हुआ आधा टमाटर, पीसी हुई काली मिर्च चुटकी भर, नमक और मिर्च स्वादानुसार होनी चाहिए। इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा से तेल डाले और ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिक्स करते हुए एक लिक्विड पेस्ट बना लें। ध्यान रहें कि पेस्ट ना तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला हो। तेल गर्म होने के बाद इसे पैन में डालें और अच्छे से दोनों तरफ सेक लें। इसके बाद गैस बंद करें और इसे हरे धनिये की चटनी के साथ खाएं। सत्तू को डाइट में शामिल करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती है। इसे डाइट में लेने से यदि आपको कोई परेशानी महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com