अभी-अभी : भाजपा से आई बड़ी खबर मंत्रियों को मिल सकता है उनका विभाग !

लखनऊ : योगी के मंत्रियों को आज उनको विभाग मिल सकता है। बताया जाता है कि कल दिल्ली गये सीएम ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर मंत्रियों के विभाग को लेकर अहम फैसला लिया है। आज शाम को 5 बजे यूपी सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक होनी है। इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं।

 


योगी आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा बुधवार को होगा। विभाग आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में चर्चा की। मुख्यमंत्री गृह विभाग सहित कुछ मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ऊर्जा सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को वित्तए गन्नाए शहरी विकास विभाग दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भाजपा के महामंत्री सुनील बंसलए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉण् दिनेश शर्मा के साथ मिलकर विभाग बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया था। भाजपा के नवनियुक्त विधायक व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य और रीता बहुगुणा जोशी को भी महत्वपूर्ण विभाग दिया जाना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच किसानों के कर्ज माफीए कानून व्यवस्था में सुधार और बूचडख़ानों को बंद करने को लेकर भी बातचीत हुई है। अमित शाह से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री बुधवार को विभागों के आवंटन को अंतिम रूप देकर सूची राज्यपाल को भेज सकते हैं। उसके बाद राज्यपाल विभाग आवंटन का आदेश जारी करेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com