अभी-अभी: लोहिया ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे मुलायम, आज करेंगे बड़ी राजनीतिक की घोषणा...

अभी-अभी: लोहिया ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे मुलायम, आज करेंगे बड़ी राजनीतिक की घोषणा…

समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट की बैठक में पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आज मीडिया से रूबरू होंगे और कोई बड़ी राजनीतिक घोषणा कर सकते हैं। सपा में हाशिये पर चले जाने के बाद उनके रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।अभी-अभी: लोहिया ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे मुलायम, आज करेंगे बड़ी राजनीतिक की घोषणा...Big Breaking: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, अब तक 8 की मौत 25 घायल, मची हड़कम्प!

मुलायम जबसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए हैं, तभी से पार्टी के फैसलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनिंदा सीटों पर ही सपा प्रत्याशियों का प्रचार किया था।

उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किए जाने पर विरोध जताया था। शनिवार को सपा के प्रदेश सम्मेलन में उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया।

उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि मुलायम सपा में चल रहे घटनाक्रम से दुखी हैं।

बहुत संभव है कि वह आज कोई बड़ा एलान करें। भविष्य में वे नई सियासी पारी का संकेत भी दे सकते हैं।  

लोहिया ट्रस्ट की बैठक में मुलायम के साथ शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित हैं। शनिवार को सपा के राज्य सम्मेलन में उन पर निशाना साधा गया था। मुलायम, शिवपाल के साथ खड़े होने का फिर एलान कर सकते हैं।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह भी लोहिया ट्रस्ट की बैठक में शामिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि मुलायम जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com