अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा-चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सोच पर खड़ें किए सवाल

भारत के खिलाफ चीन की बड़ी आक्रामक कार्रवाई, जिसमें पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर क्रूर हमले शामिल हैं और दक्षिण चीन सागर और हांगकांग में उसकी चाल यह साफ कर देती है कि इन दिनों चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सोच कैसी रही है। यह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने कहा। बता दें कि भारतीय और चीनी सेना के बीच 5 मई से पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। 15 जून को गलवन घाटी में तनाव बढ़ गया था जिसमें चीनी सैनिकों के साथ हिंसक सामना के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान चीन के सैनिक भी हताहत हुए, लेकिन इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि ना हो सकी।

ओ’ब्रायन ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि चीनियों ने भारत के साथ बहुत आक्रामक व्यवहार किया है। हाल ही में हुई झड़प के दौरान उन्होंने कुछ भारतीयों के साथ अन्याय किया। ओ’ब्रायन ने एक साक्षात्कार के दौरान पूर्वी लद्दाख में भारत के खिलाफ हालिया चीनी आक्रामक व्यवहार पर एक सवाल का जवाब देते हुए फॉक्स न्यूज रेडियो को बताया, ‘चीनी, भारत के साथ बहुत आक्रामक रहे हैं। ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि हाल ही में झड़प के दौरान उन्होंने कुछ भारतीयों को अपने जाल में फंसा कर क्षति पहुंचाई। ओ’ब्रायन ने उस रात हुई क्रूरता पर भी सवाल उठाया, जिसमें भारत के सैनिकों के खिलाफ कांटेदार तार का भी इस्तेमाल किया गया।

अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भारत एक लोकतंत्र है और संयुक्त राज्य अमेरिका का एक बहुत अच्छा दोस्त है। ओ’ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप के बीच एक सुपर रिश्ता है। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में, मेरी आखिरी विदेश यात्रा भारत की थी, जो मैंने राष्ट्रपति के साथ की थी COVID संकट से पहले। वहां भारतीय लोगों ने शानदार स्वागत किया। हमारे भारत के लोगों के साथ बहुत कुछ मिलता है। हमें भारत के साथ बहुत मजबूत संबंध से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन भारत के प्रति चीन की कार्रवाई, दक्षिण चीन सागर और हांगकांग में उसके कार्य, ठीक वैसे ही है जैसे वह ताइवान को धमकाने वाली धमकी। वास्तव में आपको जान लेना चाहिए कि इन दिनों चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कैसे सोच रही है?

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com