आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिसे कुकर में पकाकर खाने से होते है ये नुक्सान

बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से आज हर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए कम समय से अपना ज्यादा काम निपटा लेना चाहता है। व्यक्ति की इस इच्छा को किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रेशर कुकर ने बखूबी पूरा किया है। आज खाना पकाने के लिए ज्यादातर घरों में कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। प्रेशर कुकर में खाना न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि ऐसा करने से ईंधन की भी बचत होती है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं, कुकर में बना खाना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुकर में पका खाना खाने से व्यक्ति को एसिडिटी से लेकर गैस तक की समस्या परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिसे कुकर में पकाकर खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खत्म होते हैं पोषक तत्व- फूड एक्सपर्ट की मानें तो भोजन हमेशा धीमी आंच पर पकाना चाहिए, तभी उसके पोषक तत्व बचे रहते हैं। तेज आंच पर भोजन पकाने से उसके पोषक तत्व उड़ जाते हैं। जनरल ऑफ साइंस ऑफ फूड और एग्रीकल्चर की एक स्टडी में यह बताया गया था कि प्रेशर में कुकिंग करने से खाने के पोषक तत्व कम होते हैं। इन चीजों को कुकर में नहीं बनाना चाहिए- चावल- अधिकतर लोग चावल बनाने के लिए कुकर का यूज करते हैं। लेकिन चावल कभी भी कुकर में नहीं पकाने चाहिए। कुकर में चावल बनाने से चावल में मौजूद स्टार्च केमिकल रिलीज करता है। जो झाग के रूप में दिखाई देता है। भगोने में चावल पकाने पर इसे आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन कुकर में यह बाहर नहीं निकल पाता और चावल के साथ मिल जाता है। ऐसे चावल का सेवन करने पर पाचन तंत्र से लेकर यूरिक एसिड तक की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आलू- आलू मटर या आलू गोभी को कुकर में पकाने वाले शायद यह बात सुनकर हैरान हो जाएं कि आलू को भी प्रेशर कुकर में पकाकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आलू का स्वाद नष्ट हो जाता है। इसके अलावा आलू में मौजूद स्टार्च कुकर में पकते ही एक तरह का केमिकल बनाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नूडल्स- नूडल्स में स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में कुकर में नूडल्स बनाने से स्टार्च बाहर नहीं निकल पाता, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे बचने के लिए नूडल्स को हमेशा कड़ाई में बनाएं। मछली- मछली खाने से उसमें मौजूद पोषक तत्व व्यक्ति की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं, लेकिन जब इसी मछली को कुकर में पकाकर खाया जाता है तो इससे निकलने वाले बैक्टीरियां शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते है। पास्ता- पास्ता स्टार्च से भरपूर होता है, इसलिए इसे भी प्रेशर कुकर में नहीं पकाना चाहिए। पास्ता को प्रेशर कुकर में उबालने पर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और कैंसर जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com