मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव को लेकर आज़म खान ने मोदी और मोदी कैबिनेट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार में देश बहुत पिछड़ गया हैं। देश की जीडीपी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी हैं, और देश की विकास की गति बिलकुल रुक गयी है।

ये भी पढ़े: #PHOTOS: लड़की को बाहों में दबोचकर ठोंगी बाबा बोला- तुम नसबंदी करवा लो, और फिर…!
सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने आगे कहा कि साढ़े तीन साल में देश बहुत पीछे चला गया। आज तक विकास दर इतनी नीचे नहीं गई, जितनी मोदी राज में चली गई। अब कैबिनेट में फेरबदल से क्या होगा। किसी को कैबिनेट से हटा देना कोई सजा नहीं है। साढ़े तीन साल जिन लोगों के साथ सरकार चलाई, अगर वो गलत थे तो इनका मुखिया भी गलत होगा।
ये भी पढ़े: #बड़ा खुलासा: सामने आया सच, जब सुनील शेट्टी ने भरभर के की तारीफ, तो अनुष्का के मुह से फिसली दिल की बात…!
आजम खां ने शनिवार को मीडिया से कहा कि भाजपा ने देश की 125 करोड़ जनता को ठगा है। सरकार बनाने से पहले बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने पर कोई भी पूरा नहीं किया। भाजपा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय और पीछे ले गई। नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। प्रदेश में भी विकास योजनाएं ठप हैं। हमने जो पैसा मंजूर कराने के साथ ही आवंटित भी करा दिया था, उसका भी सदुपयोग नहीं हो सका है। सरकार विकास के बजाय लोगों को गुमराह करने में लगी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features