राशिफल: आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ

राशिफल: आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ , माघ, शुक्ल पक्ष, तिथि त्रयोदशी वार गुरुवार, विक्रम संवत् 2073, सौम्य संवत्सर, शक संवत् 1938, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, अंग्रेजी दिनांक- 9 फरवरी मास, ईस्वी सन् 2017, मुस्लिम तारीख- 11 जमादि उल अव्वल माह, हिजरी सन् 1438, पंचांग: तिथि- त्रयोदशी दिन 9.22 तक तदुपरांत चतुर्दशी, नक्षत्र- पुनर्वसु दिन 10.48 तक तदुपरांत पुष्य, योग- आयुष्मान रात्रि 2.56 तक तदुपरांत सौभाग्य, करण- तैतिल दिन 9.22 तक तदुपरांत गर, सूर्योदय जयपुर में- 7.12, सूर्यास्त- 6:10, ग्रहों का गोचर भ्रमण – सूर्य-मकर, मंगल-मीन, बुध-मकर, गुरु-कन्या, शुक्र-मीन, शनि-धनु, राहु-सिंह, केतु-कुंभ, चंद्र-कर्क, ग्रह योग – गुरु पुष्य व अमृतसिद्धि योग दिन 10.48 से सूर्यास्त तक, व्रत त्यौहार – विश्वकर्मा जयंती, गुरु गोरखनाथ जयंती, गुरू हरिराय जयंती प्रचीन मत से, श्रेष्ठ चौघडि़ए – शुभ का सूर्योदय से 8.34 तक, चर, लाभ, अमृत का 11.19 से 3.26 तक, शुभ का 4.48 से सूर्यास्त तक, राहुकाल वेला – दिन 1.30 से 3.00 तक, उपाय – राहुकाल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा। दिशा शूल – दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए यात्रा नहीं करनी चाहिए। उपाय – यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा से पूर्व थोड़ा फलाहार का सेवन अवश्य करें। साथ ही श्रीफल यात्रा के दौरान साथ रखें।

राशिफल: आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ मेष

मन मुताबिक आर्थिक लाभ होंगे। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सौहाद्र्र रहेगा।

वृष

युवाओं को प्रेम संबंध गुप्त रखने को भारी परिश्रम करना पड़ेगा। संतान के साथ सुखद माहौल में बिताए पल मन को बेहद सुकून देंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

मिथुन 

व्यावसायिक कार्य शुभ रहेंगे। योजनाओं में आशाओं के अनुरूप प्रगति होगी। सुख सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे।

कर्क

सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़े परिश्रम से भी बड़ी जीत दर्ज कर पाएंगे। परिवार में परिजनों को स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह

परिश्रम का ज्यादा मूल्य पाने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। संतान को उन्नति करते देख सुखद अनुभूति होगी।

कन्या

मानसिक संतुष्टि मिलेगी। सफलताओं पर खुश रहेंगे। संबंधों में मतभेद दूर करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

तुला

जीवनसाथी मेहरबान रहेगा। मंहगे उपहार भी मिल सकते हैं। सामाजिक समारोहों में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

लाभ पाने के लिए पुराने विवादों को भुलाएंगे। बातों को सहज और सधे शब्दों में कहकर सबको अपना बनाने की कोशिश करेंगे।

धनु

दूसरों पर धन खर्च से भी नहीं चूकेंगे। परिवार के साथ घूमने जाएंगे तो बहुत बढिय़ा माहौल रहेगा। नई खरीद खुशी देगी।

मकर

यात्रा से व्यावसायिक लाभ बढ़ेंगे। प्रेम में परस्पर विश्वास बढ़ेगा और स्थायित्व की भावना मन को तृप्ति देगी।

कुंभ

आशाओं के अनुरूप कार्यों में सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। योजनात्मक काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल पाएंगे।

मीन

दूसरों की मदद करके समर्थक बढ़ाएंगे। धन के आने से पहले ही संसाधनों में वृद्धि करके व्ययभार बढ़ा सकते हैं।

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com