आज का राशिफल: इन 5 राशियों के लोगों के बनेंगे आज बिगड़े काम

आज मंगलवार, तारीख 21 फरवरी 2017 है। तिथि : दसमी पूर्णा संज्ञक शुभ तिथि सायं 6.46 तक, तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी।

आज का राशिफल

पाकिस्तान में उड़ा इस कपल का मजाक, इंटरनेट पर टूट पड़े लोग

दशमी व एकादशी दोनों ही तिथियों में सभी शुभ व मांगलिक कार्य, विवाह, प्रतिष्ठा, वास्तु, यात्रा, प्रवेश, जनेऊ व व्रतोपवास आदि शुभ व सिद्ध होते हैं। नक्षत्र: मूल ‘तीक्ष्ण व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात्रि 3.17 तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र रहेगा। मूल गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है।

बॉलीवुड में खान्स के साथ काम करने की बात पर ये बोली कंगना

अत: मूल नक्षत्र में जन्मे जातकों की 27 दिन बाद जब पुन: मूल नक्षत्र आए उस दिन मूल शांति करा देना चाहिए। योग: वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 10.24 तक, इसके बाद सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: कुमार योग अन्तरात्रि 3.17 तक है। कुमार योग में शिक्षा-दीक्षा, मैत्री व व्रतादि रखना शुभ रहता है। करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण सायं 6.46 तक, तदन्तर बवादि करण है। भद्रा में यथासंभव शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रखना हितकर है। जानिए अपना राशिफल।

मेष: व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें।

वृषभ: धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें।

मिथुन: सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।

कर्क: आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़े, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। 

सिंह: स्वास्थ बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

कन्या: किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।

वृश्चिक: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।

धनु: स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।

मकर: संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।

कुम्भ: अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।

मीन: समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com