राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

मेष : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

मिथुन : कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढे़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर : कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

मीन : अध्‍ययन में रुचि रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com