राशिफल: आज पूर्व दिशा में रहेगा दिशा शूल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल: दिशा शूल- आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। उपाय- यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रात्रि में ही अपना सामान घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर रख दें।

राशिफल: आज पूर्व दिशा में रहेगा दिशा शूल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

माघ, कृष्ण पक्ष, तिथि नवमी वार शनिवार, विक्रम संवत् 2073, सौम्य संवत्सर, शक संवत् 1938, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, अंग्रेजी दिनांक-21 जनवरी मास, ईस्वी सन् 2017, मुस्लिम तारीख- 22 रवि उलसानी माह, हिजरी सन् 1438, पंचांग: तिथि- नवमी रात्रि 7.27 तक तदुपरांत दशमी, नक्षत्र- स्वाति दिन 8.03 तक तदुपरांत अनुराधा, योग- शूल दिन 1.23 तक तदुपरांत गंड, करण- गर रात्रि 7.27 तक तदुपरांत वणिज, सूर्योदय जयपुर में- 7.20, सूर्यास्त- 5:56, ग्रहों का गोचर भ्रमण – सूर्य-मकर, मंगल-मीन, बुध-धनु, गुरु-कन्या, शुक्र-कुंभ, शनि-वृश्चिक, राहु-सिंह, केतु-कुंभ, चंद्र-वृश्चिक में प्रवेश रात्रि 4.18 पर, ग्रह योग – व्रत त्योहार- राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ श्रेष्ठ चौघडि़ए – शुभ का 8.40 से 9.59 तक, चर, लाभ, अमृत का 12.36 से 4.31 तक, राहुकाल वेला – दिन 9.00 से 10.30 तक, उपाय- राहुकाल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा। दिशा शूल- आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। उपाय- यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रात्रि में ही अपना सामान घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर रख दें। प्रात:काल गायों को चारा खिलाकर यात्रा प्रारंभ करें।

राशिफल-

मेष- आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। नए मित्रों से संबंध बनेंगे। फिजूल खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर वास्तु के अनुरूप बदलाव करें तो तुरंत लाभ होगा और बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृषभ-अपनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। हर काम में आ रही अडचनों से उदास रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। सूर्य की आराधना करें। इससे धीरे-धीरे स्थित्ति अनुकूल होगी। धन का उपयोग सही जगह करें।

मिथुन- रुके कार्यो में गती आएगी। आकस्मिक लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। भवन में हो रहे क्लेश के निवारण के लिए घर में देवी का पाठ व हवन अवश्य करवाएं। कार्यस्थल पर सहकर्मी नाराज हो सकते हैं।

कर्क -शत्रुओं के द्वारा हुई पीड़ा से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से मन मुटाव होगा। धन लाभ होगा। भूमि भवन संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

सिंह-आप करना क्या चाहते हो और होता क्या है, अभी कुछ एसी ही स्थिति आपके साथ बनी हुई है। आप के विपक्ष में लोग बोलना शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए संपर्को का लाभ लेंगे।

कन्या- व्यवसाय में आ रही अडचनों के कारण चिंता बनी रहेगी। काम काज की व्यस्तता के चलते थकान रहेगी। पारिवारिक लोगों का व्यवहार अनुकूल होगा। संतान के साथ ताल मेल स्थापित न होने से माहौल गरमा सकता है।

तुला- लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं यह न सोचते हुए आप सिर्फ अपना कार्य पूरी इमानदारी से करें। घर परिवार में किसी विशेष बात को लेकर पारिवारिक लोगों से चर्चा होगी। काम के प्रति मन में दुविधा की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक- जीवनसाथी के साथ भविष्य को ले कर चर्चा होगी। कार्यस्थल पर मामूली सा विवाद हो सकता है। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। काम समय पर न होने से तनाव रहेगा।

धनु- अपनी जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। आप सोचते अच्छा है पर आलसी होने के कारण अपने कार्यो को कर नहीं पाते। संतान सुख संभव है। नए वाहन लेने और यात्रा का योग है।

मकर- स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पेट संबंधित रोग से तकलीफ  हो सकती है। आज प्रशासन से जुड़े काम हो सकते हैं। जमीन जायदाद के विवादों में विजय होगी। विरोधी परास्त होंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुम्भ- सकारातमक सोच रखें, आप बहुत जल्द निराश हो जाते हैं। सामाजिक कार्यो में सहभागिता आगे बढऩे में मदद करेगी। खनिज कारोबार से जुड़े लोग भारी लाभ अर्जित कर सकते हैं मामूली चोट की आशंका है।

मीन- मनचाही सफलता मिलने से आप खुश होंगे। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विदेश जाने में आ रहीं परेशानी दूर होगी।

 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com