आज शुक्र ग्रह कर रहे हैं इस राशि में परिवर्तन, तो हो जाइये सावधान....

आज शुक्र ग्रह कर रहे हैं इस राशि में परिवर्तन, तो हो जाइये सावधान….

सभी ग्रहों की अपनी विशेषता होती है जो हमारे जीवन में अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है। शुक्र ग्रह को रोमांस, प्रेम संबंध और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 6 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में अगर शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उसका शादी-शुदा जीवन बहुत अच्छा बीतता है और साथ जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।  यह परिवर्तन सभी राशियों कर कैसा प्रभाव डालेगी आइए जानते है।आज शुक्र ग्रह कर रहे हैं इस राशि में परिवर्तन, तो हो जाइये सावधान....मेष राशि
शुक्र का ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा, जिसके कारण आपको धन लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ आपको प्रोफेशन में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते हैं।शुभ यात्रा का योग है।

वृष राशि
शुक्र ग्रह का ये गोचर कुंडली के दसवें भाव में होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के चलते आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो सकता है, संभलकर चलें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि में नौंवे भाव में शुक्र का गोचर करने जा रहा है। जिसके चलते यह भी संभव है कि जिन-जिन लग्जरी चीजों की आप कामना करते हैं, वह आपको हासिल हो जाए। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में होगा यह गोचर। जिसके चलते आर्थिक स्थिति बहुत हद तक मजबूत होने वाली है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र गोचर करेंगे, इस राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हालांकि इस दौरान किसी काम को बिना सोचे समझे करने से परेशानी में पढ़ सकते हैं। सेहत खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम रखे। जोश में आकर होश न खोए यानि जल्दबाजी करने से बचें।

कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप  विवाहित जीवन में क्लेश विकसित हो सकता है, झगड़े का कोई भी मौका ना दें। प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग जोखिम और जल्दबाजी में कोई काम न करें इससे नुकसान हो सकता है।

तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि का स्वामी है और अब वह आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अगर आप नौकरी के बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है क्योंकि आपकी मनपसंद नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा और दुश्मनों पर आपकी जीत से उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का ये गोचर होने जा रहा है, इसके चलते सभी प्रयत्न सफल होंगे। अचानक व्यापार और नौकरी में बदलाव और फायदा देखने को मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।
धनु राशि

आपकी कुंडली के तीसरे भाव में होगा धनु राशि का गोचर, इस दौरान साझेदारी में आपका फायदा देखने को भी मिल सकता है। परिवार में  पिछले कई महीनो से चली आ रही समस्याएं और सदस्यों के बीच मनमुटाव दूर होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि को छोड़ते हुए कुंभ में जा रहे हैं, यह गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। अतिरिक्ति आय होने की संभावना बन रही है और नौकरी में तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर झगड़ा होने की सम्भावना है।

कुंभ राशि
धन लाभ की पूरी सम्भावना है। कई महीनों से बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान आपकी किसी खास इंसान से बहस के चलते अनबन भी हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह परिवर्तन आपको कष्ट देगा सावधानी बरतें।

नौकरी में परेशानियां आ सकती है और व्यापार में नुकसान की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों से अनबन भी हो सकती है कुल मिलाकर आपको सावधान रहना होगा। कामकाज के साथ आपकी व्यस्तता भी बढ़ सकती है। इस कारण करीबी लोगों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com