जम्मू। जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर सुरक्षाबलों पर पथराव के लिए महिलाओं को उकसाने का और जनजीवन को प्रभावित करने का आरोप लगा है।

आसिया अंद्राबी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़े:> अभी-अभी: मोदी ने सेना को दिए 72 घंटे, कहा- मारते वक्त….
दुख्तरान-ए-मिल्लत नाम की संस्था की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रें स की सदस्या भी हैं। आसिया, जम्मू कश्मीर की एक प्रमुख महिला अलगाववादी नेता मानी जाती है। आसिया ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्य आशिक हुसैन फक्तू से शादी की थी। आशिक हुसैन साल 1992 से जेल में है। आसिया महिला जिहादियों की सरगना के रूप जानी जाती हैं।
आसिया की संस्था इस्लामिक अलगाव वादी संगठन है जो फतवा जारी करने और इस्लाम को लेकर लोगों को उकसाने का काम करती है। 2 सितंबर, 2015 में आसिया ने जम्मू और कश्मीर में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में गाय काटने का वीडियो बनाकर जारी किया था। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जमा उल दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक रैली में आसिया से फोन पर बात होने की बात भी कही है। उन्हें अपना भाई मानती हैं।
ये भी पढ़े:> अभी अभी: कुमार विश्वास ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल
इससे पहले, 2015 में भी जम्मूव-कश्मीर पुलिस ने अंद्राबी दो मुकदमों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इनमें से एक मामला पाकिस्तानी झंडा फहराने और दूसरा फोन के जरिए पाकिस्तानन में आतंकी हाफिज सईद की रैली को संबोधित करने का मामला था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features