आर्थिक राशिफल 18 जुलाई: जानिए, पैसो के मामले में आज क्या कहती है आपकी राशि

मेष:

आज आपको हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। ग्रह आज आपके पक्ष में कम ही हैं तो बेहतर होगा कि रिस्क न लिया जाए। जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है, इसलिए धीमी गति से लेकिन पूरी सतर्कता से कामों को अंजाम दें। इससे स्थायी लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ:

जल्दी ही भाग्य आपके ऊपर मेहरबान होने वाला है। यदि आप किसी पुराने काम धंधे को बंद करके नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा। आज ऐसे ही सुखद संकेत लेकर दिन आया है।

मिथुन:

आज आपको ऐसे लगेगा कि जैसे बुरा वक्त अब टल गया है। पुरानी उलझने खत्म होती हुई नजर आएंगी। कुछ काम जो अब तक अटके हुए थे, उनके बनने की राह बनेगी।

कर्क:

अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में आज आपको अपनी बेहतर स्थिति और पहचान बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। सिर्फ बात करने से या ऊंची-ऊंची डींगे हांकने से बचें और काम पर फोकस करें।

सिंह:

जिन घरेलू समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनको हल करने के लिए आपको कुछ सामाजिक संपर्क और लोगों से बातचीत करनी होगी। यह काम कुछ ऐसे है जो धन या हैसियत के बावजूद बिना दूसरों की मदद के हल नहीं हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय कारक है।

कन्या:

आज आपको अपने सामाजिक दायरे में उठने-बैठने से विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। दोस्तों और मित्रों के प्रभावक्षेत्र में रहकर किसी संस्था की सदस्यता लेना आपके लिए हितकर होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर रहे हैं तो जल्द इलाज कराएं अन्यथा खर्च बढ़ सकता है।

तुला:

इस समय आपके गिरते स्वास्थ्य पर सबकी नज़र गई हुई है यह कुछ ऐसा मामला भी हो सकता है, जिसमें आप स्वयं लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह जल्दी उठकर वॉक करें, लाभप्रद रहेगा। अगर आपका तनमन स्वस्थ्य रहेगा तो जीवन भी उमंग से भरा रहेगा।

वृश्चिक:

आज आप कर्म से ज्यादा भाग्य पर भरोसा रख सकते हैं। किसी के कहने पर पूजा पाठ तंत्र मंत्र का सहारा भी ले सकते हैं। लेकिन यह सब एक अस्थायी उपचार है। वास्तविकता यह है कि आपके कामकाज के तौर-तरीके लोगों को समझ में कम ही आते हैं।

धनु:

आज आप किसी प्रकार के एग्रीमेन्ट के कागज पत्रों में हस्ताक्षर करने के लिए आतुर रहेंगे। यदि किसी की जमानत दे रहे हों तो उसमें सावधानी रखना जरूरी है। ऐसे व्यक्ति को मदद के नाम पर धन न दें, जिसे पूरी रतह जानते न हों।

मकर:

आज अपने कामकाज में आपकी मजबूत स्थिति के लिए कुछ लोग आपको अपनी ओर खींचने की चेष्टा कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को गंभीरता से लें तो कहीं और जगह जाने या भटकने की जरूरत नहीं है। आप जहां भी स्थिर रूप से काम करेंगे, वही जगह आपको फायदेमंद साबित हो जाएगी।

कुंभ:

इस वक्त आपको समय के साथ स्वयं को भी बदलने की कोशिश करनी चाहिए। आप इन बातों पर गंभीरता से ध्यान दें तो अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। दूसरों के मामलों को सुलझाने की बजाय अपनी समस्या देखें।

मीन:

आज आप अपने अंदर कुछ ताजगी और हल्कापन महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहा मानसिक तनाव अब खुद-ब-खुद गायब हो रहा है। अपनी मुश्किलों को नज़रअंदाज करके बदलाव की इच्छा मन में जागेगी, सकारात्मक रहें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com