इंडो में वेस्टर्न का तड़का लगाएं, स्टाइलिश लुक पाएं

इंडो में वेस्टर्न का तड़का लगाएं, स्टाइलिश लुक पाएं

ट्रडिशनल के साथ वेस्टर्न को मिक्स एंड मैच करके फ्यूजन का टच देने से आप अंदाज और दिनों से थोड़ा अलग लगेगा. ये ड्रेस पहनने में कंफर्टेबल तो होती ही हैं, साथ ही आपको स्टाइलिश भी बनाती है. आइए, हम आपको देते हैं कुछ टिप्स. इंडो में वेस्टर्न का तड़का लगाएं, स्टाइलिश लुक पाएं

पलाजो पैंट्स 

पलाजो इन दिनों ट्रेंड में है। अगर आप दीपावली पर इसे पहनना चाहती हैं तो प्लेन पलाजो को क्रॉप्ड टॉप और एथनिक लॉन्ग जैकेट के साथ 

पहन सकती हैं। दूसरे लुक के रूप में पलाजो के साथ हेवी वर्क वाली डिजाइनर कुर्ती का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ज्यूलरी : लुक को मिनिमल रखें। लॉन्ग जैकेट लुक के साथ चोकर ट्राई कर सकती हैं। कुर्ती पहन रही हैं तो इन दिनों पॉपुलर पॉम-पॉम इयरिंग्स को ड्रेस के साथ मैच कर डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

एथनिक स्कर्ट 

एथनिक स्कर्ट के साथ प्लेन शर्ट का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लगता है। वैसे भी ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के पास शट्र्स की भरमार होती है। बस आपको अपने वॉर्डरोब से एक शर्ट निकालनी है और अपनी एथनिक स्कर्ट के साथ उसे पेयर करना है, तैयार हो जाएगा आपका खास त्योहारी आउटफिट। 

ज्यूलरी : इसके साथ आप अपनी मां की पुरानी ज्यूलरी से कोई एथनिक पीस निकालकर पहन सकती हैं। यह आपकी ड्रेस की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।

नैरो पैंट्स 

इसके साथ लॉन्ग जैकेट, स्ट्रेट फिट कुर्ती और पैप्लम टॉप अच्छे लगते हैं। अपने स्टाइल और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए किसी एक स्टाइल का चुनाव कर सकती हैं। रोशनी के इस पर्व पर ब्राइट कलर्स का चुनाव अच्छा लगता है। 

ज्यूलरी : इस ड्रेस के साथ स्टेटमेंट ज्यूलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। पर्ल और पोल्की के डिजाइंस भी इसके साथ अच्छे लगेंगे। हाथों में बैंगल या ब्रेसलेट पहन सकती हैं। चाहें तो माथा पट्टी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

केप

यह ऐसा आउटफिट है, जिसे कई ड्रेसेज के साथ टीमअप किया जा सकता है। अगर साड़ी पहनने का मन है तो ब्लाउज के साथ केप पहन सकती हैं। सूट-सलवार के साथ भी केप ट्राई किया जा सकता है। यही नहीं,गाउन के साथ भी लॉन्ग केप अच्छे लगते हैं। यह नया लुक आपके व्यक्तित्व को बिलकुल अलग अंदाज देगा । 

ज्यूलरी : केप के साथ नेकपीस को अवॉइड करना चाहिए। चाहें तो इयररिंग में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com