इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव के लिए संगमनगरी प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट पर कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। इलाहाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज त्रिपाठी, कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह और बहुजन समाज पार्टी से रमेश पटेल समेत कुल 14 प्रत्याशी हैं। चार प्रत्याशी निर्दल मैदान में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 18 लाख 25 हजार 730 है।

फूलपुर लोकसभा सीट से यह है उम्मीदवार
फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल, समाजवादी पार्टी (सपा) से अमरनाथ मौर्य, और बसपा से जगन्नाथ पाल समेत कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां कुल 20 लाख 67 हजार 43 मतदाता है। जिले के कुल 2241 मतदान केन्द्र और 4712 मतदेय स्थल पर मतदान शुरू हो गया। इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल 12 विधानसभा हैं। सूत्रों ने बताया कि जिले को 47 जोन और 378 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां कुल 2241 मतदान केन्द्र और 4712 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों पर पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। सीमावर्ती राज्यों, जिलों से आवंछनीय लोगों के प्रवेश एवं गतिविधियों को रोकने के लिए जिले में कुल 71 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं जो अंतर्राज्यीय और अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित हैं। पुलिस बलों को निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज छह जिलों चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़,जौनपुर, संतरविदास नगर और मिर्जापुर जिले की सीमा से सटा हुआ है। जिले की दक्षिण दिशा की सीमा मध्यप्रदेश से सटी हुई है। जिले में करीब 20 हजार सुरक्षाकर्मी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए हैं। इसमें पैरामिलिट्री, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। शहर के करेली, गंगानगर के मऊआइमा और यमुनानगर के घूरपुर क्षेत्र में बूथ पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com