भारत में लोग दो ही चीजों के सबसे ज्यादा दीवाने हैं एक क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। हमारे यहां अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटरों के साथ जुड़ता रहा है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाद जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि जल्द ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।
अभी-अभी: इस स्टार क्रिकेटर की एक हादसे में हुई मौत, चारो तरफ मचा हडकंप…
बात करें दूसरी जोड़ियों की तो युवराज सिंह और हेजल कीच पहले ही शादी कर चुके हैं। इसके अलावा इस सूची में हरभजन सिंह और गीता बसरा भी शामिल हैं। वहीं अब बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस का नाम टीम इंडिया के सबसे यंग प्लेयर सरफराज खान का नाम फिल्म दंगल की फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। फातिमा ने आमिर खान स्टारर दंगल में महिला पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था।
हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा फातिमा सना शेख और कैटरीना के बीच कराए गए एक पोल में हिस्सा लेते हुए सरफराज ने फातिमा के लिए वोटिंग भी की है। सरफराज के वोटिंग करते ही अटकलों का बाजार शुरू हो गया।
सरफराज आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलेंज बैंगलौर से खेलते हैं। 20 साल के सरफराज अपनी चोट को लेकर बीते लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं और इन दिनों वो मैदान में वापस लौटने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features