#बड़ी खबर: ईद और गणपति पूजा को लेकर भड़का मुस्लिम युवक, एक्ट्रेस काजोल को देने लगा धमकी और फिर…

देश भर में गणपति पूजा की धूम है। इस बार गणपति पूजा के बीच ही मुसलमानों का खास त्यौहार बकरीद भी पड़ी है। इन दोनों धर्मों के त्यौहारों पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल ने एक ट्वीट किया है। काजोल के इस ट्वीट की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिसे काजोल का ये ट्वीट नागवार गुजर रहा है।#बड़ी खबर: ईद और गणपति पूजा को लेकर भड़का मुस्लिम युवक, एक्ट्रेस काजोल को देने लगा धमकी और फिर...

एसे ही एक यूजर ने तो काजोल को धमकी देते हुए आखिरी वार्निंग तक दे डाली है। दरअसल हुआ ये कि शुक्रवार 1 सितंबर को कई जगहों मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद मना रहे हैं। बकरीद के इस मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर हमारे भगवान गणपति और ईद एक साथ सेलीब्रेट कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं।

ये भी पढ़े: #Video: अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, और एक-दो नहीं एक साथ 6 बच्चों को देंगे जन्म!

 

काजोल के इस ट्वीट को जिन लोगों ने पसंद किया उन्होंने कमेंट में उन्हें भी ईद और गमपति की शुभकामनाएं दी। बहुत से यूजर्स ने लिखा कि आप जो बात कह रही हैं वो एकदम सही है, हर इंसान को ये बात समझनी चाहिए ताकि दुनिया से नफरत खत्म हो सके।

   

ये भी पढ़े:  क्या आपने कभी बिना मेकअप के देखा बॉलीवुड की इन हस्तियों को? अगर नही तो देखें ऐसी देखती है बिना…!

वहीं काजोल के इस ट्वीट को नापसंद करने वाले और इसे विवादित बनाने वालों की भी कमी नहीं है। एक शख्स तो बकायदा काजोल को धमकियां देने लगा। अली इमराना नाम के इस शख्स ने लिखा कि आप हमारे अल्लाह को अपने खुद के बनाए भगवान से कंपेयर मत करो। इस शख्स ने काजोल से तुरंत अपना ट्वीट डिलीट करने की धमकी देने लगा। इस बंदे ने लिखा कि आप बहुत बड़ी गलती कर रही हो, आपका ये ट्वीट यहां बहुत बड़ा विवाद खड़ा कर देगा। ये शख्स यहीं नहीं रुका। एक और ट्वीट करते हुए इसने लिखा कि मैं आपको ये आखिरी वार्निंग दे रहा हूं..आगे आप खुद जिम्मेदार रहोगी।

   

ये भी पढ़े: फिर मचा हड़कंप: सरकारी अस्पताल में तीन घंटे में चार और नवजात ने तोड़ा दम….

इस शख्स के बार-बार भड़काने के बाद भी काजोल ने इसे पूरा नजरअंदाज कर दिया है। ना तो काजोल ने इस शख्स के ट्वीट का कोई जवाब दिया है और ना ही अपना ट्वीट हटाया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com