एलोवेरा और नारियल का तेल दिला सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा

बहुत सी महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है. इसके अलावा जिन लड़कियों का वजन ज्यादा होता है उन्हें भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से गुजरना पड़ता है. स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर जांघों के नीचे या कूल्हों पर आते हैं. यह देखने में बहुत खराब लगते हैं. स्ट्रेच मार्क्स की समस्या के कारण लडकियां अपनी पसंद के कपडे भी नहीं पहन पाती हैं. सभी लड़कियां स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं. अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं. 

सामग्री- 

एक कप नारियल का तेल, एक कटोरी एलोवेरा स्लाइस

इस्तेमाल करने का तरीका- 

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें. अब इसमें नारियल तेल और एक कटोरी एलोवेरा स्लाइस को डालें. जब एलोवेरा का रंग काला पड़ने लगे तो इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें. अब इसे एक डिब्बे में बंद करके रखें. अब इस पेस्ट को नियमित रूप से रात में सोने से पहले अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें. लगातार दो या तीन महीने तक इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से आपके स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे.

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com