एलोवेरा और नींबू सहित इन घरेलू नुस्खों से पा सकते हैं मोटी आइब्रो....

एलोवेरा और नींबू सहित इन घरेलू नुस्खों से पा सकते हैं मोटी आइब्रो….

आइब्रो चेहरे की सुंदरता का अहम हिस्सा होते हैं। बहुत ज्यादा पतली या फिर मोटी आइब्रो आपकी खूबसूरती पर बुरा प्रभाव डालता है। बहुत से लोग आइब्रो को सटीक बनाए रखने के लिए पार्लर जाते हैं और उन्हें व्यवस्थित करवाते हैं। आजकल मोटी आइब्रो रखने का चलन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी अपनी आइब्रो को मोटा बनाने पर विचार कर रहे हैं तो इसके लिए प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तरीके पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी होते हैं। तो चलिए जानते हैं आइब्रो को मोटा करने का प्राकृतिक तरीका क्या है?एलोवेरा और नींबू सहित इन घरेलू नुस्खों से पा सकते हैं मोटी आइब्रो....

कैस्टर ऑयल – कैस्टर ऑयल मोटी आइब्रो पाने का सबसे पुराना तरीका है। इसके असरदार होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके लिए हर रोज आइब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाना चाहिए।

पेट्रोलियम जैली – आइब्रो पर पेट्रोलियम जैली लगाने से वह पूरी तरह से नम रहता है। ऐसे में आपके आइब्रो के बाल सीधे और मजबूत बनते हैं। बेहतर परिणाम के लिए दिनभर में दो से तीन बार आइब्रो पर पेट्रोलियम जैली को लगाया जा सकता है।

नारियल का तेल – बाल बढ़ाने को लेकर नारियल के तेल का इस्तेमाल करने के फायदे जगजाहिर हैं। ऐसे में आपको अगर घनी और मोटी आइब्रो चाहिए तो नारियल के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आइब्रो के बाल तो बढ़ते ही हैं साथ ही इसका आकार भी अच्छा हो जाता है।

प्याज का रस – प्याज में पर्याप्त मात्रा में सल्फर पाया जाता है। यह रक्त प्रवाह दुरुस्त रखने में काम आता है। नियमित रूप से आइब्रो के बालों पर प्याज का रस लगाने से जल्द ही मोटी आइब्रो को हासिल किया जा सकता है।

पानी – पानी से शरीर की अधिकांश समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइब्रो मोटी करने के लिए भी खूब पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। दिन भर में कम से कम 6-8 गिलास पानी पीना लाभकारी हो सकता है।

जैतून का तेल – जैतून का तेल मोटी आइब्रो पाने का एक असरदार घरेलू उपाय है। इसे लगाने से आइब्रो के बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा यह आइब्रो को शेप में लाने में भी प्रभावी होता है।

एलोवेरा – नियमित रूप से एलोवेरा जेल आइब्रो पर लगाने से आइब्रो बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल बाजार से खरीद सकते हैं या फिर एलोवेरा की पत्तियों से सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

नींबू – आइब्रो की लंबाई की ओर नींबू के टुकड़े को उस पर रगड़ें। इससे आपको मोटी और खूबसूरत आइब्रो प्राप्त होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com