ऐसी कर्ज माफी का क्या फायदा, 1 दिन में तीन किसानों ने दी जान

पंजाब में तीन किसानों ने खुदकुशी कर ली। संगरूर के गांव रामगढ़ जवंधे निवासी गुरमेल सिंह (28) पर आढ़तियों और बैंक का करीब साढे़ तीन लाख रुपये कर्ज था। उसके पास दो एकड़ जमीन थी।
ऐसी कर्ज माफी का क्या फायदा, 1 दिन में तीन किसानों ने दी जान
परिजनों का कहना है कि कर्ज न लौटा पाने के कारण वह काफी दिनों से परेशान था। इसी के चलते उसने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। इसके अलावा अबोहर के गांव सप्पांवाली के किसान शेर सिंह संधू उर्फ मोनू (25) ने दो माह पहले ही अपनी छोटी बहन की शादी के लिए साढ़े आठ लाख रुपये कर्ज लिया था।

इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया। उधर बरनाला के गांव महिला निवासी किसान परमिंदर सिंह ने आत्महत्या कर ली। डीएसपी ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से उसकी धान और कपास की फसल तबाह हो गई थी। इस वजह से वह दिमागी तौर पर परेशान था। रविवार को खेत में जाकर जहरीली चीज निगल ली। 

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com