ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने नागपुर में तोड़ा विराट का रिकार्ड, लगाया छठा शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने नागपुर में तोड़ा विराट का रिकार्ड, लगाया छठा शतक

रोहित शर्मा ने नागपुर में करियर का 14वां शतक जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया। यह रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा शतक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जबकि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने नागपुर में तोड़ा विराट का रिकार्ड, लगाया छठा शतक

INDvAUS: टीम इंडिया की पांचवें वन-डे में जीत के ये बने 5 खिलाड़ी…

रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले नवें बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम वनडे में 168 मैच की 162 पारियों में 44.03 की औसत से 6033 रन हो गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

 रोहित शर्मा ने अपने करियर के पहले 3000 हजार रन 36.58 की औसत से बनाए थे। लेकिन साल 2013 में पारी की शुरुआत करने के बाद रोहित ने अगले तीन हजार रन 59 पारियों में पूरे किए है। इस दौरान उन्होंने कुल 14 शतकों में से 10 शतक जड़े हैं। तीन हजार से 6 हजार रन की दौड़ रोहित ने 44.12 के औसत से पूरी की है। 
रोहित सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे पायदान पहुंच गए हैं। वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने 136 पारी में ये कारनामा किया था। इसके बाद दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली ने 147 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे नंबर पर काबिज हुए रोहित ने 162 पारी में 6 हजार के आंकड़े को छुआ है। 
रोहित शर्मा ओपनर के रूप में वनडे में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने के मामले में रोहित दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने बतौर ओपनर 83वीं पारी में 4 हजार रन के आंकड़े को छुआ। बतौर ओपनर सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने 79 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने 93 पारियों में ये कारनामा किया है।
 रोहित अपनी शतकीय पारी के दौरान भारतीय सरजमीं पर सबसे तेजी से 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए उन्होंने 43 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। रोहित से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। सौरव ने भारतीय सरजमीं पर 2 हजार रन 45 पारियों में पूरे किए थे वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 46 पारियों में ये कारनामा किया था। 
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  लगातार तीसरी शतकीय साझेदारी की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनिज और विवियन रिचर्ड्स की जोड़ी ने किया था। 
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार शतकीय साझेदारी पूरी की। नागपुर में दोनों के बीच 124 रन की साझेदारी हुई। यह एक कैलेंडर वर्ष में भारतीय ओपनर बल्लेबाजों द्वारा की आठवीं शतकीय साझेदारी है। इससे पहले साल 2002 और 2007 में ओपनर्स ने सात शतकीय साझेदारी की थी। यह रिकॉर्ड भी विराट सेना के नाम दर्ज हो गया है। 
अजिंक्य रहाणे ने नागपुर में 74 गेंद में 61 रन की पारी खेली। यह इस सीरीज में लगातार चौथा अर्धशतक है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com