राशिफल: आज कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचार

रविवार के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे सूर्यदेव।

राशिफल: आज कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचारमेष

पदोन्नति तथा अधिकारों में वृद्धि होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करना हितकारी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा वाद-विवाद से बचें। सप्ताह मध्य में व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। 

वृष

अधिक से अधिक धन वृद्धि करने के प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे। आय पक्ष में विदेशी संबंधों की भूमिका इस सप्ताह अहम रहेगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि के पक्ष से समय मध्यम रहेगा।

मिथुन

इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों को पहले से अधिक समय देना होगा। व्यय पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। छोटे-छोटे विषयों पर चिंतित रहेंगे। वाणी में संयम रखना होगा।

कर्क

इस सप्ताह संतान संबंधी विषयों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बुद्धिमानी से किए गए सभी कार्यों की प्रशंसा होगी। अत्यधिक मेहनत से आर्थिक उन्नति, लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह

इस सप्ताह आपका सौभाग्य, आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहयोगी रहेगा। हालांकि व्यावसायिक जीवन में  आपको परेशानियों  का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

इस सप्ताह आप के ऊपर व्यय भार बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ भी तकरार न हो इसका पूरा ध्यान रखें। इस सप्ताह के मध्य भाग में कार्यों में अवरोध और मानसिक दुविधा का अनुभव होगा।

तुला

इस सप्ताह आपको व्यापार तथा सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। पिछले थोड़े समय से जो सरकारी अथवा कानूनी काम रुके थे, उनका अब सुखद समाधान आएगा। छोटी यात्रा का योग बनेगा।

वृश्चिक

इस सप्ताह लाभ मिलने में अवरोध अथवा विलंब होगा हालांकि विदेश संबंधी कार्यों के लिए समय शुभ है। इस सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में आपका जमीन, मकान, वाहन संबंधी काम होगा।

धनु

इस सप्ताह में सेहत उत्तम रहेगी। इस समय आप में स्फूर्ति व जोश का अहसास होगा। किसी सफल व्यक्तित्व के आदर्शों से प्रभावित रहेंगे। विज्ञान, कला, साहित्य, वाणिज्य के क्षेत्रों में सम्मान व लाभ रहेगा।

मकर

सप्ताह अवधि में साहस, पराक्रम कमजोर बना हुआ है। आपकी पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। धन का आगमन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्च अधिक रहेगा।

कुंभ

इस सप्ताह प्रेम प्रसंगों में प्रेम प्रस्ताव रखना सकारात्मक परिणाम देगा। आर्थिक लेन-देन के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। मित्र से मुलाकात प्रसन्नता बढ़ाएगी। कुछ कार्यों में व्यर्थ बाधाएं आ सकती हैं।

मीन

इस सप्ताह रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस समय मौसमी रोगों के कारण सेहत नर्म हो सकती है। अत: सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com