कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल कुछ दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है। 
गुजरात चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP 150 सीटें जीती तो ये होगा ‘EVM का जादू’
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शिमला से दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ की वजह से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां करीब 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद शनिवार शाम 4 बजे सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली।
अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ होने की वजह से भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के बाद उन्हें काफी हद तक आराम प्राप्त हुआ है।
अस्पताल से जाते वक्त उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। हालांकि उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है।