काकोरी में किसान के घर डकैती, बदमाशों ने पत्नी को बुरी तरह पीटा

काकोरी में किसान के घर डकैती, बदमाशों ने पत्नी को बुरी तरह पीटा
लखनऊ , 22 अक्टूबर। काकोरी इलाके में एक बार फिर बदमाशों ने किसान के घर डकैती डाली। बदमाशों ने इस दौरान किसान की पत्नी को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और घर से 90 हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी कर ले गये। शोर होने पर गांव वालों ने बदमाशों को दौड़ाया भी पह वह हाथ नहीं लगे। काकोरी के दशहरी गांव मेें किसान राजाराम अपने परिवार के साथ रहता है। राजाराम के परिवार में पत्नी रामजानकी, बेटी बबली, अंशू, शिवानी, आशा व बेटे पिंटू हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर लेट गये। रामजानकी घर के बरामदे में जमीन पर बिस्तार लगाकर लेटी थी,जबकि अन्य लोग अपने कमरे में मौजूद थे। रात करीब 12 बजे घर में किसी ने पत्थर फेंका। आवाज सुन रामजानकी उठ गयी पर उसको कोई नज़र नहीं आया। इसके बाद वह फिर से लेट गयी। करीब आधे घंटे के बाद एक बदमाश दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गया। उसने अपने साथियों के लिए मकान की छत पर सीढ़ी लगा दी। खटपट की आवाज सुन फिर रामजानकी की आंख खुल, पर रामजानकी बदमाश को अपने बेटा पिंटू समझ कर उसको टीवी बंद कर लेटे की बात कहकर फिर सो गयी। कुछ ही देर में चार बदमाश सीढ़ी के सहारे घर के अंदर घुस। एक बदमाश किसान राजाराम की छत पर मौजूद था,जबकि एक पड़ोसी की छत पर खड़ा था। घर में घुसते ही बदमाशों ने रामजानकी को घेर लिया। बदमाशों को देख रामजानकी कुछ समझ नहीं सकी। इसके बाद बदमाशों ने उससे जेवरात व रुपये के बारे में पूछा तो उसने बताने से इंकार कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसको पहले तो खुब पीटा
और फिर गला दबाने लगे। जान बचाने के लिए रामजानकी ने बदमाशों को बताया कि घर में दो अलग-अलग जगहों पर जमीन में जेवरात है, और रुपये बक्से में मौजूद है। इसके बाद बदमाशों ने दोनों जगहों से जेवरात व बक्से से 90 हजार रुपये निकाल लिये। इस बीच रामजानकी ने किसी तरह मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर होते ही आसपास के लोग जमा हो गये। लोगों ने देखा कि राजाराम व उसके पड़ोस की छत पर कुछ बदमाश मौजूद हैं। शोर होते ही बदमाशों को लगा कि वह लोग अब फंस जायेंगे तो वह लोग राजाराम की छत से नीचे कूद कर भाग खड़े हुए। बदमाशों के भागते ही गांव के लोगों ने भी उनको पीछा किया पर बदमाश हाथ नहीं लगे। करीब ढाई बजे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को डकैती की सूचना दी। सूचना के आधे घंटे के बाद काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी बदमाशों को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com