कानपुर: सराफा कमेटी चुनाव में सात ने फिर हासिल की जीत

कानपुर : कानपुर सराफा कमेटी के चुनाव में सात पुराने सदस्यों ने फिर से जीत हासिल की। इनके अलावा चार अन्य सदस्य भी चुनाव जीते। चुनाव में 18 में से 11 प्रत्याशियों को चुना जाना था।

शहर की सबसे पुरानी कानपुर सराफा कमेटी का चुनाव में शनिवार दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान चला। इस दौरान 209 वोट पड़े। शाम पांच बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी संतोष बाजपेई, राजीव अग्रवाल के साथ रवि रस्तोगी, अनिल कनोडिया ने मतगणना का कार्य शुरू किया। रात आठ बजे के बाद मतगणना का कार्य पूरा हुआ। पिछले चुनाव में जीते सात सदस्य राम निवास रस्तोगी, पंकज अरोड़ा, अजीत ओमर, शरद बाजपेई, अमरनाथ गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, अनुराग दुबे दोबारा जीते। रामनिवास रस्तोगी और पंकज अरोड़ा को सर्वाधिक 144-144 वोट हासिल हुए।

प्रत्याशियों को इस तरह मिले वोट

प्रत्याशी वोट

राम निवास रस्तोगी 144

पंकज अरोरा 144

अशोक बाजपेई 143

अमरनाथ गुप्ता 136

सत्येंद्र वर्मा 124

शरद बाजपेई 123

राजेंद्र वर्मा 118

अवध किशोर मिश्रा 114

अजीत ओमर 109

अनुराग दुबे 96

संजू मिश्रा 96

ये प्रत्याशी जीत ना पाए

शैलेंद्र वर्मा 89

प्रशांत दीक्षित 87

रजत गुप्ता 84

सुनील कनोडिया 75

प्रमोद शर्मा 75

गोविंद अग्रवाल 54

विशाल अग्रवाल 53

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com