किसानों के संघर्ष का छठा दिन, किसानों-केंद्र के बीच चौथे दौर की वार्ता आज

किसानों के संघर्ष का आज छठा दिन है। सभी आंदोलनकारी किसानों को सुरक्षाबलों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोक रखा है। किसान और सुरक्षाबलों के बीच लगातार टकराव जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्रियों की किसानों के साथ रविवार को चौथे दौर की वार्ता होनी है। इससे पहले हुई तीन दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला।

रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद एक बार फिर किसानों के साथ बैठक करेंगे। चौथे दौर की बैठक में चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सरकार के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में शाम छह बजे से होगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्र सरकार की ओर से वार्ता करेंगे जबकि किसानों की तरफ से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर, भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जगजीत सिंह डल्‍लेवाल व जगजीत सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com