कुछ राशियों को मिलते हैं सच्चे साथी, जानिए कौन है वो राशि

#tosnews कुछ राशियों को मिलते हैं सच्चे साथी, जानिए कौन है वो राशि

#tosnews अगर आपका प्रेम सच्चा है तो यह आपको खूबसूरत अहसास दिलाता है। सच्चे प्रेम में पड़ने वाला व्यक्ति दिन दुनिया से बेखबर हो जाता है। उसे सब कुछ बेगाना लगता है और सिर्फ अपना प्रेम और प्रेयसी ही प्यारा लगता है। लेकिन कई लोगों को प्यार में धोखा भी मिलता है। हर किसी की किस्मत में प्रेम का सुख नही होता है। इसकी कई सारी बाते हो सकती हैं और उनमें से अगर एक वजह बताएं तो वह है एक सही साथी का चुनाव करना-

ज्योतिषाचार्य आचार्य नितिन जोहरी बताते हैं कि कुछ राशि के जातक अपने प्रेम को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। जिसके चलते उन्हें कहीं हद तक सफलता मिलती है।

तो चलिए आज हम बताएंगे वह कौन-सी चार राशियां हैं जिनको अपने प्रेम में सफलता मिलती है जिससे उन्हें अच्छे जीवन साथी मिलते हैं –

#tosnews मेष राशि

मेष राशि की बात करें तो मेष राशिचक्र की पहली राशि होती है और इसका स्वामी मंगल होता है। इस राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक देखने को मिलता है। जहां तक ज्योतिष शास्त्र की बात है तो इस राशि के जातक अपने प्यार को पाने के लिए बहुत कुछ करते हैं और कर गुजरते हैं। यह हमेशा से चाहते हैं कि वह जिन से प्यार करते हैं वह हमेशा खुश रहे और उनके साथ रहे। प्यार के लिए चाहे जो भी करना पड़े उनका साथ देते हैं। मेष राशि वालों के लिए प्यारी उनकी दुनिया होती है।

#tosnews कर्क राशि

कर्क राशि की बात करें तो राशिचक्र की चौथी राशि कर्क राशि होती है और इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। इस राशि के बारे में बोला जाता है कि यह लोग प्यार के मामले में थोड़ा दिमाग की जगह दिल का इस्तेमाल करते हैं। प्रेम दिल से ही होता है। चंद्रमा इस राशि का स्वामी है तो भावनाओं के वशीभूत होकर और प्यार में अंधा होकर इस राशि के जातक अपने प्रेम को ही वरीयता देते हैं और इन्हें प्यार के अलावा कुछ समझ नहीं आता।

 

#tosnews तुला राशि

तुला राशि राशि राशिचक्र की सातवें राशि है। इस राशि के जातक प्रेम कामुकता और सौंदर्य के कारण जल्दी सबको आकर्षित कर लेते हैं। कारक ग्रह शुक्र देव हैं। प्रेम के मामले में इस राशि के जातक बहुत गंभीर होते हैं। एक बार अगर किसी से प्रेम कर ले तो जीवन भर साथ निभाने का वादा रखते हैं। अगर आपको इस राशि के जातक मिल जाते हैं जीवन साथी के रूप में तो विश्वास रखें यह हमेशा विश्वसनीय रहते हैं। रिश्तो को सफल बनाने का इनका हमेशा से ही प्रयास रहता है। ये हमेशा स्वस्थ रहते हैं समर्पित रहते हैं।

#tosnews वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समर्पण अतुल्यनीय है। वृश्चिक राशि राशिचक्र की आठवीं राशि होती है। जिसका स्वामी मंगल देव हैं। प्रेम के मामले में इस राशि के लोगों को बहुत ही हल्के में लेते हैं, क्योंकि उनका मानना होता है कि इस राशि के जातक बहुत गुस्सैल होते हैं जिससे रिश्ते बिगड़ जाते हैं। लेकिन यह सच नहीं है प्रेम की बात करें तो इस मामले में इस राशि के जातक बेहद गंभीर होते हैं। इस राशि के जातकों को जल्दी प्रेम हो जाता है लेकिन जीवन भर साथ निभाने का वादा भी करते हैं। इस राशि के जातकों में प्रेम और समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरी है।

#tosnews मीन राशि

राशिचक्र की अंतिम राशि मीन राशि है। यह देव गुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक प्रेम के मामले में सिर्फ मन की सुनते हैं। इनकी अपनी एक अलग दुनिया होती है । जिसमें एक घुले रहते हैं। प्रेम के मामले में ये बेहद ईमानदार होते हैं और वफादार होते हैं।

तो अगर आपको इस राशि के जातकों से प्रेम होता है और विवाह होता है तो विश्वास रखिए आपका जीवन सुखमय व्यतीत होगा। देर ना करें इन राशियों पर भरोसा करें और अपना जीवन सुख में बिताएं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com